इजरायल और अमेरिका के अटैक में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई की मौत हो गई है. पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल ने इसका दावा किया था. अब ईरानी मीडिया और प्रमुख समाचार चैनल 'प्रेस टीवी' (Press TV) ने आधिकारिक तौर इसकी पुष्टि कर दी है. ईरान के सरकारी टेलीविजन ने कन्फर्म कर दिया है कि देश के लंबे समय से सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई की शनिवार को मौत हो गई. यह घटना तब हुई जब US और इज़राइल ने इस्लामिक रिपब्लिक पर एयर स्ट्राइक की और वहां के लोगों से सरकार से सत्ता छीनने की अपील की. खामेनेई की मौत के बाद ईरान में एक सप्ताह की सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है.
ADVERTISEMENT
ईरानी मीडिया के मुताबिक जल्द ही नए नेता की घोषणा की जा सकती है. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर खामेनेई की मौत का ऐलान करते हुए कहा-, "इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक अब नहीं रहा.'' ट्रंप ने इसे ईरान के लोगों के लिए स्वतंत्रता का एक बड़ा मौका करार दिया.
वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस बात का इसारा दिया था कि खामेनेई का पूरा ठिकाना जमींदोज कर दिया गया है. इजरायली खुफिया सूत्रों का दावा है कि यह एक "सर्जिकल स्ट्राइक" था. इसमें मॉडर्न टेक्नोलॉजी वाले हथियारों और सटीक जानकारी के दम पर अंजाम दिया गया.
ताजा अपडेट के मुताबिक IRGC के टॉप कमांडर अली शमखानी की भी हत्या कर दी गई है. ईरान के लोगों ने जब अयातुल्ला खामेनेई की शहादत के बारे में सुना तो मशहद में इमाम रजा की पवित्र दरगाह पर दुख और शोक छा गया.
अभी भी हमला जारी है
पश्चिमी और मध्य ईरान में हमले अभी जारी हैं. इज़राइली एयर फोर्स ने 30 से ज्यादा टारगेट पर हमला किया है. कुछ समय पहले, IDF इंटेलिजेंस से गाइडेड, इजराइली एयर फोर्स के दर्जनों फाइटर जेट्स ने पश्चिमी और मध्य ईरान में ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल ऐरे और एरियल डिफेंस सिस्टम को कमजोर करने के मकसद से एक हमला किया.
इजराइली एयर फोर्स ने पूरे ईरान में 30 से ज्यादा टारगेट पर हमला किया है, जिसमें एरियल डिफेंस सिस्टम, मिसाइल लॉन्चर, शासन के टारगेट और मिलिट्री कमांड सेंटर शामिल हैं.
कौन हैं अयातुल्ला अली खामेनेई
अयातुल्ला अली खामेनेई ईरान के सर्वोच्च नेता (Supreme Leader) हैं. इनका जन्म 1939 में मशहद, ईरान में हुआ था. साल1989 से ये ईरान के सर्वोच्च नेता थे. वे ईरान के दूसरे Supreme Leader हैं. पहले थे Ruhollah Khomeini थे. ईरान में Supreme Leader देश का सबसे शक्तिशाली पद होता है. वे 1979 की इस्लामी क्रांति के बाद ईरान की राजनीति में प्रमुख धार्मिक और राजनीतिक नेता रहे हैं. उनके नेतृत्व में ईरान ने पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका के साथ तनावपूर्ण संबंध बनाए रखे. क्षेत्रीय राजनीति (मध्य पूर्व) में सक्रिय भूमिका निभाई.
इनपुट: गीता मोहन/ शिवानी शर्मा
ADVERTISEMENT

