Malviya Nagar Seat: एकतरफा जीतने वाले सोमनाथ भारती का कांग्रेस ऐसे कर दिया खेल खराब!

मालवीय नगर सीट पर इस बार मुकाबला कांटे का होने की संभावना है. जहां आम आदमी पार्टी अपनी पकड़ मजबूत मान रही है, वहीं कांग्रेस और बीजेपी दोनों चुनौती पेश कर रहे हैं.

NewsTak

AAP (X)

दिनेश यादव

• 03:35 PM • 13 Jan 2025

follow google news

Malviya Nagar Seat Analysis: दिल्ली किसका के इस एपिसोड में आज हम आपको मालवीय नगर सीट की दिलचस्प समीकरण समझाने जा रहे हैं. यह सीट 1993 के बाद से बीजेपी के लिए सपना बनी रही. 2013 से पहले कांग्रेस का गढ़ रही इस सीट पर आम आदमी पार्टी ने ऐसी झाड़ू चलाई कि कांग्रेस लगभग गायब हो गई. आम आदमी पार्टी ने इस बार भी अपने चार बार के विधायक सोमनाथ भारती को मौका दिया है. लेकिन इस बार सोमनाथ भारती ने कांग्रेस उम्मीदवार पर बीजेपी से पैसा लेकर चुनाव लड़ने के आरोप लगाए हैं, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. आइए समझते हैं इस सीट पर हार-जीत का गणित.  

Read more!

मालवीय नगर सीट से कौन है आमने-सामने?  

पार्टी कैंडिडेट
AAP सोमनाथ भारती
CONGRESS जितेंद्र सिंह कोचर
BJP सतीश उपाध्याय

पिछले तीन चुनावों में कौन जीता?  

साल पार्टी कैंडिडेट मार्जिन
2013 AAP सोमनाथ भारती 7,772 वोट
2015 AAP सोमनाथ भारती 15,897 वोट
2020 AAP सोमनाथ भारती 18,144 वोट

2020 के विधानसभा चुनाव में सोमनाथ भारती ने बड़ी बढ़त से जीत हासिल की.  

साल 2020 के चुनावी नतीजे  

पार्टी कैंडिडेट कुल वोट
AAP सोमनाथ भारती 52,043 वोट
BJP शैलेंद्र सिंह 33,899 वोट
CONGRESS नीतू वर्मा 2,856 वोट

मालवीय नगर सीट का समीकरण  

- इलाकों का बंटवारा:  
  पॉश और झुग्गी दोनों तरह के इलाके हैं.  
  - हौज खास विलेज, अर्जुन नगर और कृष्णा नगर जैसे पॉश इलाके.  
  - कालू सराय, कुमार बस्ती और बेगमपुर में मुस्लिम वोटर प्रभावी.  
  - मालवीय नगर, गौतम नगर और सफदरजंग में पंजाबी वोटर निर्णायक भूमिका में हैं.  
  - झुग्गी इलाकों में इंदिरा कैंप और वाल्मीकि कैंप.  

- जातीय समीकरण:

12% मुस्लिम और 11% पंजाबी वोटर निर्णायक भूमिका में हैं.  

सोमनाथ भारती के पक्ष और विपक्ष के फैक्टर  

फेवर में फैक्टर:  
1. लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी यहां आगे रही.  
2. निगम चुनाव में आप ने शानदार प्रदर्शन किया.  
3. सोमनाथ भारती की साफ-सुथरी छवि और जनता से जुड़ाव.  

विरोध में फैक्टर:  
1. कांग्रेस के उम्मीदवार जितेंद्र कोचर का पंजाबी समुदाय में प्रभाव.  
2. पानी और सीवर की समस्याएं, जो जनता को नाराज कर सकती हैं.  
3. बीजेपी के सतीश उपाध्याय का पॉश इलाके के वोटरों में पकड़.  
4. 10 साल की एंटी-इनकंबेंसी आम आदमी पार्टी के लिए चुनौती बन सकती है.  

मालवीय नगर सीट पर इस बार मुकाबला कांटे का होने की संभावना है. जहां आम आदमी पार्टी अपनी पकड़ मजबूत मान रही है, वहीं कांग्रेस और बीजेपी दोनों चुनौती पेश कर रहे हैं. खासकर कांग्रेस के जितेंद्र कोचर और बीजेपी के सतीश उपाध्याय इस बार सोमनाथ भारती के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं. अब फैसला मालवीय नगर की जनता के हाथ में है.

    follow google newsfollow whatsapp