ADVERTISEMENT
सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच का एक पॉडकास्ट क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना की और वैश्विक स्तर पर मजबूत नेताओं को अस्थिर करने के एक पैटर्न की ओर इशारा किया.
वुचिच के बयान का मुख्य अंश
वुचिच ने कहा कि आपके पास नरेंद्र मोदी जैसा नेता है.और अब उन्हें कमजोर करने की कोशिश की जा रही है. पीएम मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों (हेवन्स) पर पहुंचाया है.वे महात्मा गांधी की शिक्षाओं का पालन करने की कोशिश करते हैं.उन्हीं की वजह से भारत दुनिया के मंच पर इतना अहम और मजबूत बना है.उन्होंने असाधारण काम किए हैं, फिर भी लोग यह नैरेटिव गढ़कर उन्हें गिराने की कोशिश करते हैं कि वे नाकाम रहे हैं. यह एक तय पैटर्न बन चुका है. यह टिप्पणी ऐसे समय आई जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल की सार्वजनिक सेवा पूरी कर रहे थे.7 अक्टूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.वुचिच ने पिछले महीने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा देकर संसदीय चुनाव लड़ने का फैसला किया था. वुचिच ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पीएम मोदी को बधाई दी.उन्होंने लिखा कि बहुत कम लोग 25 साल तक लगातार उच्चतम स्तर पर जनसेवा में समर्पित रह सकते हैं.उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि मोदी भारत और उसके भविष्य की कितनी परवाह करते हैं, और पूरी दुनिया देख रही है कि उन्होंने भारत को कहाँ पहुंचा दिया है.
पीएम मोदी का जवाब
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वुचिच के संदेश का आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि वे भारत-सर्बिया साझेदारी को मजबूत करने में उनके व्यक्तिगत योगदान की सराहना करते हैं.मोदी ने कहा कि वुचिच के नेतृत्व में सर्बिया ने असाधारण परिवर्तन देखा है और वे दोनों देशों की साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्सुक हैं.
‘पैटर्न’ का क्या मतलब है?
वुचिच ने किसी देश या लॉबी का नाम नहीं लिया.भू-राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि जब कोई विकासशील देश तेजी से उभरता है तो वैश्विक संतुलन प्रभावित होता है.भारत दुनिया की तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है और अपनी स्वतंत्र विदेश नीति बनाए रखता है.कुछ नैरेटिव्स को सॉफ्ट पावर कमजोर करने की कोशिश माना जाता है, लेकिन वुचिच ने विस्तार से स्पष्ट नहीं किया कि ये प्रयास किसके द्वारा किए जा रहे हैं.
भारतीय राजनीतिक प्रतिक्रिया
भाजपा ने इस बयान को भारत के बढ़ते वैश्विक रुतबे का प्रमाण बताया.पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि जब विदेशी नेता निष्पक्ष होकर भारत की प्रगति और नेतृत्व की तारीफ करते हैं तो विकास की सच्चाई सामने आती है.उन्होंने इसे जनादेश और स्थिरता के खिलाफ रची जाने वाली कोशिशों के संदर्भ में भी देखा.
पीएम मोदी का 25 साल का संदेश
25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से ‘Can Do’ यानी ‘हम कर सकते हैं’ का संकल्प अपनाने का आह्वान किया.उन्होंने 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य पर तेजी से आगे बढ़ने की बात दोहराई.
सर्बिया के पूर्व राष्ट्रपति का यह बयान भारत की बदलती वैश्विक स्थिति को दर्शाता है.एक ओर भारत की उपलब्धियों को दुनिया मान रही है, दूसरी ओर मजबूत नेतृत्व को चुनौती देने वाले नैरेटिव्स की चर्चा भी हो रही है.वुचिच ने कोई विशिष्ट आरोप नहीं लगाया, इसलिए यह एक सामान्य वैश्विक प्रवृत्ति का जिक्र माना जा रहा है.
यह भी पढ़े:अडानी पावर और भूटान के बीच 770 मेगावाट के चमखारछू-1 हाइड्रो प्रोजेक्ट पर समझौता
ADVERTISEMENT


