शरद पवार और अजित पवार की ऐसी मजबूरी, हो रहे हैं एक? समझिए पूरा खेल

राजू झा

08 Jan 2025 (अपडेटेड: Jan 8 2025 8:43 AM)

अजित पवार की मां आशाताई पवार ने पिछले दिनों साफ कहा था कि वह चाहती हैं कि पवार परिवार एक हो जाए. अगर यह कोशिश परवान चढ़ती है तो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बन सकती हैं.

Google CTA

Maharashtra Politics: अजित पवार की मां आशाताई पवार ने हाल ही में खुलकर कहा कि वह चाहती हैं पवार परिवार फिर से एक हो जाए. राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि एनसीपी के दोनों धड़ों को साथ लाने की कोशिशें पर्दे के पीछे जारी हैं. अगर यह प्रयास सफल होता है, तो शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले केंद्र की मोदी सरकार में मंत्री बन सकती हैं. कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्हें कोई महत्वपूर्ण मंत्रालय भी सौंपा जा सकता है.

Read more!

हाल ही में यह भी चर्चा हुई कि राज्य के एक बड़े उद्योगपति ने पवार परिवार के दोनों प्रतिद्वंद्वी धड़ों को एकजुट करने की इच्छा जाहिर की है. इस कोशिश के पीछे उद्देश्य राजनीतिक और पारिवारिक एकता स्थापित करना माना जा रहा है.