मुस्लिम विरोधी बयान और बीजेपी के खास Arif Mohammad Khan कौन, जिसके काफिले पर हुआ हमला!

NewsTak

• 08:22 AM • 12 Dec 2023

Anti-Muslim statements and BJP’s special Arif Mohammad Khan, whose convoy was attacked?

Google CTA

Read more!

ये जो आप वीडियो देख रहे हैं वो केरल का वीडियो है और वीडियो में आरोप लगाए जा रहे हैं कि केरल के गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान पर हमला किया गया। आरिफ मोहम्मद खान ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर गंभीर आरोप लगाए हैं…उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री विजयन उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचाना चाहते हैं….उन्होंने कहा कि केरल के CM उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं…गुस्साए राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने अपना आपा खो दिया और मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर हमला बोला, जब प्रदर्शनकारी SFI कार्यकर्ताओं ने एक आधिकारिक समारोह में भाग लेने के बाद लौटते समय उनके काफिले को रोक दिया। राज्यपाल ने कहा, ‘मुख्यमंत्री मुझे शारीरिक रूप से नुकसान पहुंचाने के लिए यह साजिश रच रहे हैं, जैसा कि उन्होंने कन्नूर में किया था। एसएफआई कार्यकर्ता सीएम के निर्देश पर मुझे शारीरिक रूप से चोट पहुंचाने के लिए आए थे।’

Anti-Muslim statements and BJP’s special Arif Mohammad Khan, whose convoy was attacked?