पिछले कुछ चुनावों में कांग्रेस कुछ चुनाव जीती. कई बड़े राज्यों के ऐसे चुनाव हार गई जहां जीतने का चांस था. राहुल गांधी की आलोचना हुई कि उन्होंने पुराने नेताओं पर भरोसा करके फ्री हैंड दे दिया. यंग, यूथ फेसेस के साथ कुछ नया ट्राई नहीं किया. अति आत्मविश्वास में बेड़ा गर्क हुआ. बिहार में चुनाव की आहट शुरू है तो लग रहा है राहुल गांधी कोर्स करेक्शन करने जा रहे हैं. जो हरियाणा, छत्तीसगढ़, राजस्थान में नहीं किया वो बिहार में कर रहे हैं. पहली बार एक ऐसे चेहरे पर ट्रस्ट किया है जो बिहारी भी है और बहुतों पर भारी भी. इसलिए कन्हैया कुमार बने हैं चर्चित चेहरा.. अब बिहार चुनाव में कैसे कन्हैया कुमार करेंगे जीत का किला फतेह और कैसे बिहार के बेगुसराय से निकलकर कन्हैया ने खड़ी की अपनी मजबूत इमेज बताएंगे चर्चित चेहरा के आज के इस एपिसोड में...
ADVERTISEMENT

