कांग्रेस ने एक और राज्य में लगाई तगड़ी छलांग, क्या कहते हैं आंकड़े?

NewsTak

• 05:22 PM • 14 Oct 2023

Congress took a big leap in another state

Google CTA

Read more!

कर्नाटक और हिमाचल विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत और लंबी और सफल भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस का जोश हाई है। कांग्रेस के इस जोश को ताजा चुनावी सर्वे ने और बूस्ट कर दिया है। विधानसभा चुनावों को लेकर जो ओपिनियन पोल सामने आए हैं उनमें कांग्रेस का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिल रहा है, लेकिन इस रिपोर्ट में हम 2023 के चुनावी राज्यों से अलग एक और राज्य की बात कर रहे हैं। देश के दूसरे बड़े इस राज्य में भी कांग्रेस को फायदा मिलता नजर आ रहा है। सर्वे कांग्रेस के ग्राफ को तेजी से आगे बढ़ता दिखा रहे हैं।