कांग्रेस को अब तक कितना मिला डोनेशन? चौंकाने वाला नया आंकड़ा

NewsTak

• 11:38 AM • 03 Jan 2024

How much donation has Congress received so far? Shocking new figure

Google CTA

Read more!

कांग्रेस का डोनेशन फॉर देश अभियान लगातार जारी है। डोनेशन का अमाउंट भी बढ़ता जा रहा है। ताजा अपडेट चौंकाने वाला है। वो इसलिए क्योंकि दान देने वाले राज्यों में हरियाणा ने महाराष्ट्र को पीछे छोड़ दिया है और दक्षिण भारत का एक राज्य नंबर वन पर पहुंच गया है। कांग्रेस नेता और पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने एक लिस्ट जारी है, जिसमें तेलंगाना नंबर वन पर है, लेकिन हरियाणा ने जो छलांग लगाई है उससे सब हैरान हैं। अजय माकन ने डोनेशन की सबसे ताजा लिस्ट जारी करते हुए लिखा है- “हरियाणा के जाँबाज काँग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश को सलाम! महाराष्ट्र को पीछे कर, दूसरे पायदान पर। कुल 1.21 करोड़ की दान राशि, अकेले हरियाणा से ! हम अब 10.15 करोड़ की दान राशि पार कर चुके हैं।”