कुछ पाकर खोना है, कुछ खोकर पाना है, ये लाइनें ईशान किशन के करियर की कहानी पर सटीक बैठता है... पटना की गलियों से निकलकर इंटरनेशनल क्रिकेट के केंद्र में पहुंचे इस 27 साल के विकेटकीपर-बल्लेबाज ने साबित किया है कि करियर में गिरावट The End नहीं होता, बल्कि बड़ी बात तो तब होती है जब आप बाउंस बैक करें... ईशान ने उस दौर से वापसी की जब भारतीय क्रिकेट जगत उनसे उम्मीद छोड़ने लगा था... ईशान किशन की कहानी सिर्फ गिरने की नहीं, बल्कि हर बार उठकर और भी मजबूत होने की कहानी है... लेकिन इस वक्त चर्चा उनके करियर के साथ सात जन्मों के बंधन को लेकर हो रही है... खूबसूरत मॉडल अदिति हुंडिया से नाम जुड़ा, ईशान के दादा ने मुहर लगाई लेकिन फिर मां ने जो कहा वो चर्चा का विषय बन गया... इसलिए ईशान किशन बने हैं हमारे शो चर्चित चेहरा के खास... क्या है दादा के शादी वाले बयान और मां के इनकार की कहानी, कैसे बर्तन धोकर क्रिकेट खेलने वाले ईशान ने लगाई आईसीसी टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग और कौन हैं अदिति हुंडिया जिनकी हो रही इतनी चर्चा बताएं चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में तो बने रहें वीडियो के आखिर तक...
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
