KGF Superstar Yash ने किया कुछ ऐसा कि सब हैरान, दुनियाभर में छाए

कीर्ति राजोरा

08 Jan 2025 (अपडेटेड: Jan 9 2025 9:23 AM)

यश ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल नंदा गोकुल से की और धीरे-धीरे फिल्मों में कदम रखा. उनकी सबसे चर्चित फिल्म KGF Chapter 1 (2018) रही. फिल्म ने ₹250 करोड़ से अधिक कमाई की, जबकि इसके सीक्वल KGF Chapter 2 ने ₹1200 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिज़नेस किया.  

Google CTA

Yash Movie Toxic: साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले कन्नड़ फिल्म अभिनेता यश, जिनका असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है, आज फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे हैं. यश के पिता, जो अब भी बस ड्राइवर हैं, ने अपनी मेहनत से बेटे को बड़ा बनाने में अहम भूमिका निभाई. यश का कहना है कि उनके पिता का यह जज्बा ही उनकी प्रेरणा है.  

Read more!

यश ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल नंदा गोकुल से की और धीरे-धीरे फिल्मों में कदम रखा. उनकी सबसे चर्चित फिल्म KGF Chapter 1 (2018) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली फिल्म थी. फिल्म ने ₹250 करोड़ से अधिक कमाई की, जबकि इसके सीक्वल KGF Chapter 2 ने ₹1200 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिज़नेस किया.  

यश की फिल्मी यात्रा आसान नहीं थी. घर छोड़कर उन्होंने थिएटर ग्रुप जॉइन किया, छोटे-मोटे काम किए और टीवी से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया. उनकी लव स्टोरी भी दिलचस्प है. उन्होंने एक्ट्रेस राधिका पंडित से शादी की और अपने रिसेप्शन में पूरे कर्नाटक को आमंत्रित किया.  

आज यश न केवल एक सफल अभिनेता हैं, बल्कि यश मार्ग फाउंडेशन के जरिए सामाजिक कार्यों में भी योगदान देते हैं. उनका सफर संघर्ष, मेहनत और सफलता की मिसाल है.