Opinion Poll 2023: 5वें राज्य के सर्वे में भी कांग्रेस ने दिखाया दम!

NewsTak

• 02:00 AM • 19 Oct 2023

Opinion Poll mizoram

Google CTA

Read more!

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं और सभी राज्यों में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। इन पांच राज्यों में नॉर्थ ईस्ट का एक राज्य मिजोरम भी है। मिजोरम में भी सियासी दल जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी अपने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाने के लिए मिजोरम पहुंचे, जहां उन्होंने पदयात्रा के साथ-साथ लोगों से मुलाकात की। मिजोरम के ताजा सर्वे की बात करें तो दूसरे राज्यों की तरह यहां भी कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। एबीपी न्यूज़ सी वोटर के हालिया ओपनियन पोल के मुताबिक मिजोरम में मुख्यमंत्री जोरमथंगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट यानी MNF और कांग्रेस के बीच टक्कर देखने को मिल रही है। सर्वे के मुताबिक MNF को 40 में से 13 से 17 सीटें मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं सर्वे के मुताबिक जोराम पीपुल्स मूवमेंट यानी ZPM को 9 से 13 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें आ सकती हैं।