Rahul Gandhi और Owaisi के एक हुए सुर, Deepak Kumar के लिए उठाई आवाज! | Charchit Chehra

Rahul Gandhi, Owaisi, Deepak Kumar, Kotdwar, Charchit Chehra

कीर्ति राजोरा

follow google news

बीते दिनों उत्तराखंड के कोटद्वार में कुछ ऐसा हुआ, जिसे देख पूरे देश में एकता और इंसानियत की चर्चा हो रही है... जिनकी वजह से ये सारी बाते हो रही हैं वो अपना नाम बताते हैं मोहम्मद दीपक, दीपक ने जो काम किया है उसके चलते उनकी तारीफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर AIMIM के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी कर रहे हैं... राहुल गांधी उन्हें बब्बर शेर बुला रहे हैं तो ओवैसी एकता का प्रतीक, काम भी ऐसा किया कि देश में हीरो बन गए हैं... क्योंकि दीपक ने आवाज उठाई जुल्म के खिलाफ, नाइंसाफी के खिलाफ... दरअसल दीपक ने एक बुजुर्ग की 30 साल पुरानी दुकान बचाने की कोशिश और इसी सिलसिले में उन्होंने कुछ लोगों से दुश्मनी मोल ले ली... हालात ये हो गए हैं कि कुछ 100-150 लोग उनके घर के बाहर खड़े होकर उन्हें और उनके परिवार को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं... दूसरी तरफ पुलिस की टीम उनके जिम और घर के चक्कर लगा रही है, जांच कर रही है... क्या है पूरा मामला, कौन है अपना नाम मोहम्मद दीपक बताने वाला ये शख्स, किसके लिए आवाज उठाई जो बन गई उनके लिए मुसीबत... बताएंगे चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में तो बने रहें वीडियो के आखिर तक...

Read more!
    follow google news