राहुल गांधी का ‘भारत माता’ वाले वीडियो का सच आया सामने!

Rahul Gandhi’s ‘Bharat Mata’ video came true!

NewsTak

• 05:34 PM • 20 Nov 2023

follow google news

Read more!

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान में भाषण के दौरान ‘भारत माता’ का जिक्र किया। राहुल गांधी के इसी भाषण का हिस्सा बीजेपी ने वायरल कर दिया। वीडियो के साथ कैप्शन दिया- ये भारत माता है कौन? है क्या? जॉर्ज सोरोस की कठपुतली पूछती है। शर्मनाक! कांग्रेस ने बीजेपी के इस पोस्ट पर तगड़ा पलटवार किया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने राहुल गांधी के भाषण का भारत माता के जिक्र वाला वो पूरा हिस्सा पोस्ट किया है। जिसमें राहुल भारत माता को लेकर बहुत कुछ बता रहे हैं। इस पोस्ट के साथ में सुप्रिया श्रीनेत ने लिखा- भारत माता क्या है? भारत माता सिर्फ़ पेड़, पल्लव, पहाड़, खेत, खलिहान, नदी नहीं हैं। भारत माता इस देश के लोग हैं, हम हैं आप हैं, हर वर्ग, हर जाति, हर धर्म के लोग जो भारतीय हैं वो भारत माता हैं। ये बात नफ़रती भाजपाई चिंटू नहीं समझ सकते। 

    follow google newsfollow whatsapp