रितेश देशमुख चुनाव नहीं लड़ते. राजनीति भी नहीं करते लेकिन लातूर में अपने भाइयों अमित और धीरज देशमुख को जिताने के लिए हर चुनाव में प्रचार करने लातूर जरूर पहुंचते हैं. भाइयों के लिए रितेश रैलियों में आते हैं, कांग्रेस के लिए आवाज बुलंद करते हैं. बीजेपी के धागे खोलते हैं. फिर अपनी एक्टिंग की दुनिया में मस्त हो जाते हैं. रितेश देशमुख का जितना सिक्का बॉलीवुड फिल्मों में चला उससे ज्यादा मराठी फिल्मों और टीवी इंडस्ट्री में चलता है. महाराष्ट्र के घर-घर में जाने-पहचाने जाते हैं रितेश देशमुख. जिस दिन चुनाव हो उस दिन पत्नी जेनेलिया देशमुख के साथ वोट डालना कतई नहीं भूलते. देशमुख परिवार के गढ़ लातूर में रितेश देशमुख ने पत्नी जिनिलिया के साथ वोट डाला. वोटिंग का मतलब समझाया. चुनाव खत्म होते-होते फिर से अपील और भविष्यवाणी कर दी कि जीत तो महाविकास अघाड़ी रही है. सरकार भी अघाड़ी की बन रही है.
ADVERTISEMENT

