Sunita Williams के लिए Elon Musk ने उठाया बड़ा कदम, Space X से किया ये काम!

कीर्ति राजोरा

18 Mar 2025 (अपडेटेड: Mar 18 2025 6:56 PM)

Sunita Williams, Elon Musk, Space X, Charchit Chehra

Google CTA

5 जून 2024 को सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में खोज के लिए नासा के मिशन पर निकली थीं. तब कहां सोचा होगा कि कुछ दिनों में लौटने वाला प्लान 9 महीने की सजा बन जाएगा. सुनीता विलियम्स अपनी टीम के साथ पहुंच तो गईं लेकिन लौटने का रास्ता ठप हो गया. जाना हाथ में था लेकिन आना हाथ में नहीं रहा... अंतरिक्ष में लटके स्पेसक्राफ्ट में जहां पैरों पर खड़ा होना भी मुश्किल है वहां 9 महीनों तक फंसी रहीं सुनीता विलियम्स. अब गुड न्यूज आई है कि भारतीय मूल की बेटी की वापसी हो रही है. सब्र का फल मिल रहा है. पूरी दुनिया की निगाहें उस आसमान पर टिकी हैं जहां कुछ साफ दिखता नहीं. सब ठीक रहा तो आज की रात वाली सुबह 3 बजकर 27 मिनट पर फ्लोरिडा में स्प्लैशडाउन यानी समुद्र में लैंड करेगा..  सुनीता विलियम्स हमारी ही नहीं, दुनिया की चर्चित चेहरा बनी हैं.   कौन हैं भारतीय मूल की ये बेटी जो गुजरात से रखती है गहरा नाता और अंतरिक्ष में घूमने वाली नौकरी के बदले कितनी सैलरी देता है नासा. 9 महीने कैसे काटे अंतरिक्ष में? ये सब माइक्रो कहानियां बताएंगे चर्चित चेहरा के आज के इस एपिसोड में.. 

Read more!