मध्य प्रदेश को लेकर आए सबसे ताजा सर्वे ने सबको किया हैरान!

The latest survey of Madhya Pradesh surprised everyone

NewsTak

follow google news

Read more!

5 चुनावी राज्यों में सीट से लिहाज से सबसे बड़े राज्य मध्य प्रदेश का एक और सबसे ताजा सर्वे सामने आया है। इस सर्वे के नतीजे भी पहले आए सर्वे की तरह चौंकाने वाले हैं। ये सर्वे किया है लोकपोल ने… लोकपोल ने मध्य प्रदेश की ग्राउंड रिपोर्ट 1 से 8 सितंबर के बीच सर्वे करके तैयार की है। इसका सैंपल साइज 1 लाख 70 हजार है। लोकपोल के सर्वे में क्या आया सामने, अब ये हम आपको बताने जा रहे हैं। इस सर्वे के मुताबिक अगर आज की डेट में मध्य प्रदेश में चुनाव होते हैं तो कांग्रेस 120 से 132 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेपी के खाते में 98 से 110 सीटें जाने का अनुमान है। इसके अलावा BSP शून्य से 2 और अन्य के खाते में शून्य से 4 सीटें आ सकती हैं।

    follow google news