17 फरवरी को राहुल गांधी पहुंचे उस कमेटी की बैठक में जहां मुख्य चुनाव आयुक्त चुना जाना था. राहुल गांधी को पहले ही क्लैरिटी थी कि तीन सदस्यों वाली कमेटी जिसमें उनके सामने मोदी-शाह होंगे...वहां 2-1 से उनकी पसंद का मुख्य चुनाव आयुक्त चुन लिया जाएगा. और हुआ भी वही. सेलेक्शन कमिटी की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पीएम मोदी ने की, बाकी दो सदस्य थे गृह मंत्री अमित शाह और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी. राहुल गांधी को पता था उनके विरोध के बावजूद मोदी-शाह का मनपसंद व्यक्ति मुख्य चुनाव आयुक्त के तौर पर कुर्सी पा जाएगा.
ADVERTISEMENT

