दिल्ली के भारत मंडपम में हुए इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 में देश-विदेश के दिग्गज जुटे थे, ऐसे में जो वहां हुआ वो अब तक शांत होने का नाम नहीं ले रहा है... पहला मामला तो गलगोटिया यूनिवर्सिटी के रोबो डॉग वाला ही था, दूसरे मामले से यानी भारत मंडपम में ही 20 फरवरी को हुए शर्टलेस प्रोटेस्ट के बाद जिस नाम की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है वो हैं भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब... उदय भानु कांग्रेस के ऐसे नेता हैं, जो खुद को कांग्रेस से जुड़े ही हैं पिता हरि सिंह चिब भी कांग्रेस की लाइन पर जमीनी स्तर की राजनीति करने के लिए जाने जाते हैं... राहुल गांधी के साथ भी परिवार के अच्छे रिश्ते हैं, ऐसे में दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब को 15 से 20 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया है तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं का गुस्सा आग बबूला होकर सोशल मीडिया पर बरस रहा है... वहीं उदय की मां और पिता अपने बेटे पर गर्व जताते हुए साफ कह रहे हैं कि जरूरत पड़ी तो बेटा भगत सिंह भी बनने को तैयार है... कौन हैं उदय भानु चिब, जिनकी गिरफ्तारी पर हो रहा इतना बवाल, क्या है एक छात्र नेता से भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की कहानी और कैसे 44 साल बाद गुलाम नबी आजाद की जगह लेने वाले बने उदय भानु चिब बताएंगे सब चर्चित चेहरा के इस एपिसोड में तो बने रहें वीडियो के आखिर तक...
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT
