Udit Narayan की इस हरकत के बाद सामने आया इतना बड़ा विवाद, Lata दी ने कही थी बड़ी बात... !

कीर्ति राजोरा

• 07:48 PM • 03 Feb 2025

Udit narayan, palyback singer, viral video, charchit chehra

Google CTA

आप की मंजिल जितनी बड़ी होगी, आपके सामने अड़चनें भी उतनी ही बड़ी आएंगी.. ये कहना है प्लेबैक सिंगर उदित नारायण का, कभी नेपाल के रेडियो स्टेशन में और लोकल फंक्शन में परफॉर्म करने वाला किसान का ये बेटा सभी अड़चनों को पार करते हुए आज प्रिंस ऑफ प्लेबैक सिंगर के नाम का खिताब हासिल कर चुका है... खुद स्वर कोकिला ने इन्हें लाखों लोगों के सामने प्रिंस ऑफ प्लेबैक सिंगर का खिताब देने के साथ अपने गले की सोने की चैन गिफ्ट कर दी थीं... इंडस्ट्री में रूतबा ऐसा कि सीएम नीतीश कुमार से बस एक रिक्वेस्ट से वो 70-72 सालों से रूका हुआ काम पूरा करवा दिया... उदित ने बीते कई दशकों में खूब नाम कमाया, पैसा कमाया, इज्जत भी कमाई लेकिन अब इस प्रिंस ने कुछ ऐसा कर दिया जो लोगों को जरा रास नहीं आ रहा है... इसलिए चर्चित चेहरा में बात उदित नारायण की जिन्होंने लाइव कॉन्सर्ट में आई फीमेल फैन्स को लिप किस कर तो फैन्स का भयंकर गुस्सा सोशल मीडिय पर फूटा है.. लेकिन उदित को इसमें जरा भी गलत नहीं लगा, उल्टा अपना लिए भारत रत्न की मांग कर डाली... दो-दो शादियां करने वाले उदित आज भी पहली पत्नी के साथ विवादों में हैं, जिसके चलते उन्हें कोर्ट के चक्कर लगाने पड़े... क्या ताजा विवाद और क्यों मिली उदित को जान से मार देने की धमकी बताएंगे चर्चित चेहरा के आज के इस एपिसोड में... 

Read more!