मिजोरम के मेगा सर्वे में किसकी जीत?

NewsTak

• 12:00 PM • 21 Oct 2023

Who won in the mega survey of Mizoram?

Google CTA

Read more!

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की सरगर्मी के बीच एक सबसे ताजा मेगा सर्वे आया है। सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले हैं। ये सर्वे 5वें चुनावी राज्य मिजोरम का है। सर्वे के आंकड़े लोकपोल ने जारी किए हैं। लोकपोल के मेगा सर्वे के मुताबिक अगर आज चुनाव होते हैं तो मिजोरम में सीएम जोरमथंगा की पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट को 12 से 14 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, जोराम पीपुल्स मूवमेंट यानी ZPM को भी 12 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा इस सर्वे के मुताबिक कांग्रेस को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 1 से 3 सीटें जा सकती हैं। मिजोरम में 40 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए 21 सीटों की जरूरत होती है। इस सर्वे में बीजेपी का नाम नहीं दिखाई दे रहा है, जबकि बीजेपी ने यहां इस बार अब तक 23 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।