मध्य प्रदेश में अबकी बार किसकी बन रही है सरकार?

NewsTak

• 05:30 AM • 04 Oct 2023

Whose government is being formed in Madhya Pradesh this time?

Google CTA

Read more!

मध्य प्रदेश में जबरदस्त चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है। इस बीच दो सबसे ताजा सर्वे सामने आए हैं। दोनों सर्वे चौंकाने वाले हैं। सबसे पहले आपको PEACS Media और न्यूज़ 24 का सर्वे दिखाते हैं। इस सर्वे के मुताबिक मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 115 से 122 सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को 105 से 115 सीटें मिल सकती हैं। इस सर्वे में दोनों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है। 230 सीटों की विधानसभा में बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत होती है। यानी इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी बहुमत हासिल कर रही है और कांग्रेस बहुमत के बेहद करीब है।