छात्रों के आंदोलन और पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच आंदोलन से जुड़े अभिजीत दीपके ने अपनी राजनीतिक पृष्ठभूमि और राजनीतिक दलों के समर्थन के आरोपों पर बेबाकी से अपनी बात रखी. आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ाव और आंदोलन में राजनीतिक दलों के दखल को लेकर पूछे गए सवालों पर अभिजीत दीपके ने स्थिति साफ करते हुए कहा कि आंदोलन पूरी तरह से स्वतंत्र था और आम जनता द्वारा संचालित था.
ADVERTISEMENT
आम आदमी पार्टी से जुड़ाव पर क्या बोले अभिजीत?
एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके आम आदमी पार्टी से जुड़े होने की वजह से आंदोलन को AAP का समर्थन मिल रहा था तो अभिजीत ने स्पष्ट किया कि वे पहले आप से जुड़े हुए थे. हालांकि, उन्होंने आंदोलन में किसी भी पार्टी द्वारा भीड़ जुटाने या फंडिंग के आरोपों को खारिज किया. अभिजीत दीपके ने बताया कि प्रदर्शन में शामिल 70 से 80 फीसदी लोग ऐसे छात्र थे जो जीवन में पहली बार किसी विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा बने थे. ये छात्र बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल जैसे देश के अलग-अलग राज्यों से पहुंचे थे.
देश में हर बड़े आंदोलन को बदनाम किया जाता है
अभिजीत ने देश में होने वाले विरोध-प्रदर्शनों को लेकर कहा कि जब भी भारत में कोई बड़ा जन-आंदोलन खड़ा होता है, तो उसे किसी न किसी तरह से बदनाम करने की कोशिश की जाती है.
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा:
- अन्ना आंदोलन और किसान आंदोलन के समय प्रदर्शनकारियों को निशाना बनाया गया.
- डॉक्टरों के प्रदर्शन और CAA-NRC विरोधी आंदोलन को भी गलत रंग देने की कोशिशें हुईं.
- नोएडा में श्रमिकों के प्रदर्शन को भी भ्रामक दावों से जोड़ा गया.
- उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारा देश आंदोलनों से ही बना है और लोकतंत्र की पुनर्बहाली में आंदोलनों की अहम भूमिका रही है.
विपक्ष कंधे पर बंदूक रखकर निशाना नहीं साध सकता
विपक्षी दलों द्वारा छात्रों के आंदोलन का राजनीतिक इस्तेमाल करने और 'कंधे पर बंदूक रखकर' सरकार पर निशाना साधने के आरोपों पर अभिजीत दीपके ने करारा जवाब दियाय उन्होंने कहा, "हम इतने बच्चे नहीं हैं कि राजनीति के नाम पर कोई हमारा फायदा उठा ले या हमें एक्सप्लॉइट कर ले." उन्होंने बताया कि उनकी टीम में पढ़े-लिखे युवा शामिल हैं- वे खुद अमेरिका (USA) से पढ़कर आए हैं, उनके सहयोगी आशुतोष लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़े हैं और टीम के अन्य सदस्य भी पत्रकारिता व सरकारी नीतियों के क्षेत्र में अच्छा-खासा अनुभव रखते हैं.
ADVERTISEMENT


