TMC नेता अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी पर हुए मामले में अब तक क्या-कुछ पता चला? जानिए पूरी कहानी

West Bengal Political News: पश्चिम बंगाल में TMC नेता अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी से जुड़े कथित हमले के मामलों ने सियासी माहौल गरमा दिया है. अभिषेक बनर्जी मामले में अब तक 6 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि बीजेपी और TMC एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. वहीं कल्याण बनर्जी ने भी खुद पर हमले का दावा किया है. जानिए अब तक जांच में क्या-क्या सामने आया.

West Bengal Political Controversy
West Bengal Political Controversy

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Abhishek Banerjee Attack Case: पश्चिम बंगाल में जब से टीएमसी के हाथ से सत्ता गई है, मानिए उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट गया है. लगातार पार्टी के नेताओं की नाराजगी सामने आ रही है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बाजार गर्म है. इसी बीच अभिषेक बनर्जी के साथ हुई कथित मारपीट का मामला सामने आया है और जब तक यह मामला ठंडा पड़ता तो उसके अगले ही दिन TMC के कद्दावर नेता कल्याण बनर्जी ने भी खुद के साथ हिंसा का आरोप लगा दिया. इन मामलों के बाद से ही TMC-BJP आमने-सामने है और आरोपों का दौर जारी है. वहीं पुलिस अभिषेक बनर्जी के साथ हुई हिंसा का जांच कर रही है और इस मामले में गिरफ्तारी-छापेमारी जारी है. आइए विस्तार से जानते हैं इस मामले में अब तक क्या-कुछ खुलासे हुए और कितने लोगों की गिरफ्तारी हुई है.

Read more!

6 गिरफ्तार, मामले की जांच जारी

ममता बनर्जी के भतीजे और TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के साथ कथित तौर पर मारपीट मामले में दर्ज शिकायत के आधार पर सोनारपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इस मामले में पुलिस ने पहले ही 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं अब छठे आरोपी की गिरफ्तारी की बात सामने आई है. पुलिस के मुताबिक सारे आरोपी स्थानीय है, जिन्होंने अभिषेक बनर्जी का विरोध किया है. मामले के बाद सियासी गलियारों में बयानबाजी का दौर जारी है.

भाजपा ने TMC पर ही लगाए आरोप

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अब तक जिन 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है वो पिछले एक महीने तक TMC विधायक लवली मैत्रा के करीबी लोग थे. जैसे ही भाजपा ने इसका खुलासा किया तो नए सवाल खड़े हो गए है कि क्या यह TMC के अंदरूनी कलह का नतीजा है? या TMC के अंदर चल रहे गुटबाजी का नतीजा? बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने भी कहा है कि अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले मामले में गिरफ्तार किए 6 आरोपी TMC विधायक के करीबी है.

TMC ने भाजपा पर लगाया हमले का आरोप

वहीं, शनिवार की घटना के बाद ही TMC ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करके दावा किया कि बीजेपी अध्यक्ष अभिजीत बिस्वास हमले के दौरान मौके पर मौजूद थे और भीड़ को उकसा रहे थे. TMC ने यह भी सवाल उठाया कि अगर जनता का गुस्सा स्वाभाविक था, तो भीड़ किसने जुटाई? यह हमला किसके इशारे पर हुआ? साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर करते हुए आकाश गयान नाम के एक शख्स को हमलावर बताया है दावा किया कि वह बीजेपी का कार्यकर्ता है.

हालांकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समीक भट्टाचार्य ने साफ किया है कि पार्टी का इन हमलों से कोई लेना-देना नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं स्वस्थ समाज के लिए ठीक नहीं है. 

कल्याण बनर्जी पर हमला, अर्जुन सिंह का पलटवार

वहीं अभिषेक बनर्जी पर कथित हमले के अगले दिन TMC के कद्दावर नेता कल्याण बनर्जी ने भी खुद पर हमले होने का दावा किया. उन्होंने दावा किया कि किसी ने उनके सिर पर पत्थक फेंक कर मारा, जिसके बाद वह वहीं गिर गए और अपना सिर पकड़ लिया. इस मामले में बंगाल सरकार में मंत्री अर्जुन सिंह ने कहा कि, अगर उनके सिर में चोट लगी थी तो उनके सिर  से खून क्यों नहीं निकला? यह पार्टी झूठा प्रचार करती है. अर्जुन सिंह ने आगे यहां तक कह दिया कि, जेलों में जगह कम पड़ जाएगी, इसलिए कुछ को तिहाड़ भी भेजना पड़ेगा.

पुलिस लगातार कर रही छापेमारी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना के बाद से ही लगातार छापेमारी और वीडियो के आधार पर लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें हिरासत में लिया है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है. हालांकि अभी तक ना तो अभिषेक बनर्जी और ना ही TMC की तरफ से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने खुद ही मामले का संज्ञान लेते हुए मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है.

पश्चिम बंगाल में सुभेंदु सरकार का कैबिनेट विस्तार, 35 नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ...देखें पूरी लिस्ट!

    follow google news