Tamil Nadu Politics: कहते हैं कि अगर किसी को पाने का जुनून सर पर सवार हो जाए, तो दूरियां और मुश्किलें कोई मायने नहीं रखतीं. हरियाणा के जींद जिले के एक युवा वकील ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया है. जींद के रहने वाले एडवोकेट सुनील राज बामनिया, दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार और वर्तमान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय (Thalapathy Vijay) के इतने बड़े फैन हैं कि उनसे मिलने के लिए वे पैदल ही चेन्नई के लिए निकल पड़े हैं.
ADVERTISEMENT
2700 किलोमीटर का सफर पर निकले
जींद से तमिलनाडु की दूरी करीब 2700 किलोमीटर है. सुनील इस पूरी यात्रा को पैदल ही तय करेंगे. मीडिया से बात करते हुए सुनील ने बताया कि आज की राजनीति पूरी तरह से "सड़" चुकी है और थलापति विजय ने जिस तरह से तमिलनाडु की सत्ता में आकर काम किया है, वह देश के लिए एक 'संजीवनी' की तरह है. वे विजय की विचारधारा और उनके द्वारा शिक्षित युवाओं को राजनीति में आगे लाने के प्रयासों से बेहद प्रभावित हैं.
हवाई सफर की जगह पैदल यात्रा क्यों?
जब सुनील से पूछा गया कि वे फ्लाइट या ट्रेन से भी जा सकते थे, तो उन्होंने कहा कि वे रास्ते में लोगों से मिलना चाहते थे और थलापति विजय के प्रति लोगों के प्यार और जुनून को महसूस करना चाहते थे. वे अपने साथ बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और थलापति विजय की प्रतिमाएं लेकर चल रहे हैं.
ADVERTISEMENT


