Ahmedabad Husband Reveals Asexual on Honeymoon: अहमदाबाद के साबरमती इलाके की 34 वर्षीय शिल्पा (बदला हुआ नाम) की शादी करीब डेढ़ साल पहले हरियाणा के विजय से हुई थी. बेटी की शादी में शिल्पा के पिता ने दिल खोलकर खर्च किया. दहेज दिया, लाखों के गहने बनवाए और खुशी-खुशी उसे ससुराल विदा किया. शिल्पा भी अपने नए जीवन की शुरुआत को लेकर बेहद उत्साहित थी, लेकिन उसकी ये खुशियां ज्यादा दिन तक टिक नहीं सकीं.
ADVERTISEMENT
शिल्पा का आरोप है कि शादी के तुरंत बाद ही उसके पति ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी. हनीमून के लिए दोनों वियतनाम गए. यहां शिल्पा को अपने पति से जुड़ा ऐसा सच पता चला कि उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. इसके बाद हालात और बिगड़ते चले गए. आरोप है कि ससुराल वाले पति के इलाज के नाम पर उसके मायके वालों से पैसों की मांग करने लगे और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया.
इतना ही नहीं, शिल्पा के मुताबिक उसके पति ने बाद में कई चौंकाने वाले खुलासे भी किए. आखिरकार, इन सब से तंग आकर शिल्पा ने साबरमती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आखिर क्या है पूरा मामला, आइए जानते हैं इस खबर में…
सबसे पहले जानिए क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है और वर्तमान में अहमदाबाद में मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत है. करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी हरियाणा के रहने वाले विजय से सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ हुई थी. शिल्पा के पिता ने अपनी बेटी की खुशी के लिए अपनी हैसियत से बढ़कर खर्च किया. उन्होंने 25 लाख रुपये का कर्ज लिया और करीब 30 लाख रुपये के जेवर भी दिए. लेकिन शादी के जश्न के बीच ससुराल वालों का लालच कम नहीं हुआ. आरोप है कि विदाई के वक्त ससुर ने 50 लाख रुपये की और डिमांड कर दी. उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं मिले तो वह बहू को साथ नहीं ले जाएंगे. इसके बाद शिल्पा के पिता के काफी मिन्नतें की और बाकी का पैसा भविष्य में पैसे देने का वादे किया. इसके बाद किसी तरह से शिल्पा को ससुराल भेजा गया.
हनीमून पर पति ने बताया सच
शिल्पा के बताया कि उसका पति शादी के बाद से उससे दूरी बनाने लगा. इसके लिए वो तरह तरह से बहाने लगाता. इस बीच वे शादी के बाद वे हनीमून के लिए वियतनाम गए. यहां पति की असलियत सामने आई. शिल्पा के अनुसार यहां विजय ने उसे अपने एसेक्सुअल (अलैंगिक) होने की जानकारी दी. उसका कहना था कि उसे किसी के प्रति कोई यौन आकर्षण महसूस नहीं होता है.
मारपीट और इलाज के नाम पर वसूली
बतौर शिल्पा विजय ने उसे बताया कि उसने ये शादी सिर्फ अपने परिवार के दबाव में शादी की थी ताकि उसके छोटे भाई की शादी का रास्ता साफ हो सके. ये सच सामने आने के बाद हालात सुधरने के बजाय और बिगड़ गए. पति ने शिल्पा के साथ मारपीट शुरू कर दी और कहा कि उसे शिल्पा के साथ रहने में शर्म आती है. इस बीच ससुराल वालों ने भी शिल्पा को तंग करना जारी रखा. जब शिल्पा अपने मायके लौट आई, तो ससुराल वालों ने पति के इलाज के नाम पर उससे 20 लाख रुपये की और मांग की.
पुलिस ने दर्ज किया मामला
मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने शिल्पा और उसके परिवार के नंबर ब्लॉक कर दिए. शिल्पा अब पिछले एक साल से मायके में रह रही है. इस बीच अब आखिरकार हार मानकर साबरमती पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने इस मामले में दहेज उत्पीड़न और मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर कानूनी जांच शुरू कर दी है.
ADVERTISEMENT


