Indian Air Force New Chief: भारत सरकार ने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. वर्तमान में वायु सेना के उप प्रमुख (Vice Chief of the Air Staff) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को अगला वायु सेना प्रमुख (Chief of the Air Staff) नियुक्त किया गया है. वह एयर चीफ मार्शल के पद पर 31 अक्टूबर 2026 की दोपहर से अपना पदभार ग्रहण करेंगे. वह भारतीय वायु सेना के 29वें प्रमुख बनेंगे. ऐसे चलिए खबर में जानते हैं कौन हैं आशुतोष दीक्षित
ADVERTISEMENT
पहले जानिए कब रिटायर हो रहे हैं वर्तमान चीफ?
वर्तमान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह (ए पी सिंह) इस महीने के अंत में अपनी सेवाएं पूरी कर रहे हैं. वह 31 अक्टूबर 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हो जाएंगे. उनके रिटायरमेंट के ठीक बाद एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित वायु सेना की कमान अपने हाथों में लेंगे.
कौन हैं एयर मार्शल अशुतोष दीक्षित?
9 दिसंबर 1966 को जन्मे एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 6 दिसंबर 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुए थे. वह नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA), डिफेंस स्टाफ सर्विस कॉलेज (बांग्लादेश) और नेशनल डिफेंस कॉलेज (NDC) के पूर्व छात्र रहे हैं. अपने लगभग चार दशक लंबे शानदार करियर में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं. वह एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट और क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं. उनके पास 3500 घंटे से अधिक का व्यापक उड़ान अनुभव है, जिसमें मिराज-2000, मिग के विभिन्न वेरिएंट्स, किरण, जगुआर, आईएल-78, हॉक और स्वदेशी फाइटर जेट तेजस जैसे विमान शामिल हैं.
अहम पदों और ऑपरेशन्स का अनुभव
उप वायु सेना प्रमुख बनने से पहले एयर मार्शल दीक्षित ने हेडक्वार्टर इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (HQ IDS) में चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ टू द चेयरमैन, चीफ्स ऑफ स्टाफ कमेटी (CISC) और सेंट्रल एयर कमांड के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है. उन्होंने वेस्टर्न सेक्टर में एक फ्रंट-लाइन फाइटर एयर बेस और साउदर्न सेक्टर में एक प्रमुख फाइटर ट्रेनिंग बेस की कमान भी संभाली है. अपने करियर के दौरान वह ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर जैसे कई प्रमुख ऑपरेशन्स और सैन्य अभ्यासों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं.
स्वदेशी विमानों और आत्मनिर्भरता पर जोर
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को भारतीय वायु सेना में स्वदेशी एलसीए तेजस और अन्य मेक-इन-इंडिया एयरक्राफ्ट प्रोजेक्ट्स को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है. उनकी इस नई नियुक्ति से सरकार की 'आत्मनिर्भर भारत' पहल को वायु सेना में और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है.
सैन्य सम्मान और पुरस्कार
उनकी उत्कृष्ट और सराहनीय सेवाओं के सम्मान में सरकार द्वारा उन्हें कई सैन्य पदकों से नवाजा जा चुका है. उन्हें साल 2006 में वायु सेना मेडल (VM), 2011 में विशिष्ट सेवा मेडल (VSM), 2023 में अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM) और साल 2026 में परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM) से सम्मानित किया जा चुका है.
यह भी पढ़ें:
ADVERTISEMENT


