Amravati sex scandal Case: महाराष्ट्र के अमरावती जिले के परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल में मुख्य आरोपी अयान अहमद का एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो पर आरोपी सड़क पर कानून के रखवालों के साथ जन्मदिन मनाता हुआ नजर आ रहा है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना है. अब इस वीडियो के सामने आने के बाद से पुलिस महकमे में हलचल मची हुई है. अब मामले में SP विशाल आनंद ने इन पुलिसकर्मियों पर एक्शन लेने के साथ ही मामले के जांच के आदेश दे दिए हैं.
ADVERTISEMENT
वीडियो में क्या दिखा?
वायरल हो रहे इस 50 सेकेंड के वीडियो में आरोपी अयान ने '' सफेद रंग की Boss लिखी हुई टी-शर्ट पहनी हुई है. वीडियो में आरोपी के साथ कई लाेग दिख रहे हैं. आरोपी अपने जन्मदिन के मौके पर बीच सड़क पर केक काटता हुआ नजर आ रहा है. इस दौरान उसके सामने एक लाइन में अलग अलग केक रखे हुए हैं. वीडियो गाने की आतिशबाजी और जश्न मनाते हुए नजर आ रहा है. आरोप है कि इस दौरान मौके पर उसके साथ कुछ पुलिस अधिकारी भी जश्न में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मियों ने आरोपी को जन्मदिन की बधाई दी और उसके मुंह में केक भी खिलाया.
वायरल वीडियाें में क्या दिखा?
वायरल वीडियो करीब एक साल पुराना बताया जा रहा है. करीब 50 सेकेंड के इस वीडियो में आरोपी अयान सफेद रंग की ‘Boss’ लिखी टी-शर्ट पहने नजर आ रहा है. उसके साथ कई लोग भी मौजूद हैं. वीडियो में दिखता है कि अयान अपना जन्मदिन बीच सड़क पर मना रहा है और सामने लाइन में कई केक रखे हुए हैं, जिन्हें वो काट रहा है. वीडियो में गाने बज रहे हैं. साथ ही आसमान में आतिशबाजी होती हुई दिख रही है और लोग जश्न मना रहे हैं. सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इस दौरान इलाके में पेट्रोंलिग पर निकले कुछ पुलिसकर्मी भी अयान के जन्मदिन के जश्न में शामिल होते नजर आ रहे हैं. आरोप है कि ये पुलिसवालों ने अयान को केक खिलाकर की बधाई दे रहे हैं.
वीडियो सातने आते ही SP के लिया एक्शन
आरोपी अयान के साथ पुलिसकर्मियों के साथ सड़क पर जश्न मनाने का वीडियो सामने आने के बाद एसपी विशाल आनंद ने एक्शन लिया है. शुरुआती जांच के बाद 6 पुलिसकर्मियों को से हेडक्वार्टर अटैच कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि इनमें से तीन कर्मचारी उस वीडियो में मौजूद थे. वहीं इसके साथ ही तीन अन्य पर मौजूदा विवाद और लापरवाही को लेकर गंभीर आरोप लगे हैं. एसपी ने बताया कि मामले में विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.
SP विशाल आनंद ने कहा कि जांच को निष्पक्ष बनाए रखने के लिए की गई है. जिन कर्मचारियों पर आरोप लगे हैं, उन्हें वहां से हटा दिया गया है, जिससे की जांच को प्रभावित न हो. उन्हाेंने कहा कि अगर ये जांच में दोषी पाए गए तो इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. वहीं अगर आरोप गलत पाए जाते हैं तो उन्हें फिर से उनकी मूल पोस्टिंग पर बहाल किया जाएगा.
क्या है पूरा परतवाड़ा सेक्स स्कैंडल?
दरअसल, पुलिस ने 19 वर्षीय मोहम्मद अयान अहमद को गिरफ्तार किया था. आरोप है कि उसने प्यार के जाल में फंसाकर करीब 180 मासूम लड़कियों के साथ यौन शोषण किया. 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाए. वहीं इस मामले में पुलिस ने अब दूसरे आरोपी उजेर खान को भी गिरफ्तार किया है. आरोप है कि इसी ने अयान के फोन से वीडियो चुराकर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल किया था.
SIT की मांग के बीच जांच जारी
इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है. राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल बोंडे और बीजेपी प्रवक्ता शिवराय कुलकर्णी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए SIT गठन की मांग की है. इलाके में भारी तनाव है और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पुलिस की साइबर सेल डिलीट किए गए डेटा को रिकवर करने में जुटी है, क्योंकि आरोपी ने पकड़े जाने के डर से काफी सबूत मिटा दिए थे.
यह भी पढ़ें: 180 लड़कियां....350 वीडियो! आखिर क्या है अमरावती वीडियो कांड का पूरा मामला, आरोपियों से क्या जानकारी मिली?
ADVERTISEMENT


