भारतीय सिनेमा के दिग्गज और बेहतरीन एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा का सबसे सर्वोच्च और प्रतिष्ठित पुरस्कार दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा. एक्टिंग की दुनिया में अपने शानदार और यादगार योगदान के लिए उन्हें इस सम्मान से नवाजा गया है. यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 22 सितंबर 2026 को गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा. अनंत नाग, उन कलाकारों में शामिल है, जिन्होंने ना सिर्फ अपने अभिनय से कन्नड़ सिनेमा में बेहतरीन काम कर आगे बढ़ाया बल्कि हिंदी समेत कई भाषाओं में अपने अभिनय का लोहा मनवाया है और अपनी अलग पहचान बनाई. अब उन्हें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिला है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X से बधाई दी है. ऐसे में आइए जानते हैं आखिर कौन हैं अनंत नाग और पीएम मोदी ने शुभकामना संदेश में क्या-कुछ लिखा है.
ADVERTISEMENT
कौन हैं अनंत नाग?
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार पाने वाले अनंत नाम का जन्म 4 सितंबर 1948 को कर्नाटक में हुआ था. अनंत नाग का पूरा नाम अनंत नागरकट्टे हैं और वो मुख्य रूप से कन्नड़ सिनेमा के एक दिग्गज कलाकार है. कन्नड़ के साथ-साथ उन्होंने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, मराठी और अंग्रेजी सहित कई दूसरे भाषा की फिल्मों में काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में एक्टिंग की है, जिसमें कि 250 से ज्यादा कन्नड़ फिल्में शामिल है.
अनंत नाग फिल्मों के अलावा थिएटर और टेलीविजन में भी उन्होंने काम किया है. उनके एक्टिंग की सबसे खास बात यह है कि अपने लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग किरदार निभाएं है, जिसमें की गंभीर भूमिकाओं से लेकर पारिवारिक किरदार तक शामिल थे. अनंत नाग ने अपने हर अभिनय में बेहतरीन प्रदर्शन भी किया है.
'संकल्प' से की थी शुरुआत
अनंत नाग ने कन्नड़ फिल्म संकल्प से बतौर लीड अभिनेता शुरुआत की थी. इसके अलावा हिंदी सिनेमा अंकुर(हिंदी डेब्यू), भूमिका, कालीचरण और जुर्म जैसी फिल्मों से अनंत नाग को बड़ी पहचान मिली. इसके अलावा उन्होंने समांतर सिनेमा(Parallel Cinema) के दौर में श्याम बेनेगल जैसे डायरेक्टर के साथ काम किया था. दूरदर्शन के ऐतिहासिक और लोकप्रिय धारावाहिक 'मालगुडी डेज' (आर. के. नारायण की कहानियों पर आधारित) में उनके अभिनय को आज भी याद किया जाता है. अनंत नाग KGF मूवी में अपने दमदार एक्टिंग से नई पीढ़ी के साथ भी जुड़े.
फिल्मी दुनिया के अलावा राजनीति में भी एक्टिव
फिल्मी दुनिया में अपनी पहचान और नाम बनाने के अलावा अनंत नाग राजनीति की दुनिया में भी काफी एक्टिव थे. वे साल 1988 से 1994 तक कर्नाटक विधान परिषद(MLC) और 1994 से 1999 तक विधानसभा(MLA) के सदस्य रहे. इस दौरान ही उन्होंने तत्कालीन कर्नाटक सरकार में बेंगलुरु शहर विकास राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया था.
पीएम मोदी ने बधाई देते हुए क्या लिखा?
अनंत नाग को यह सम्मान मिलने पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि, 'जाने-माने अभिनेता अनंत नाग को प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर बधाई. पिछले कई दशकों में, उनकी सहज अभिनय शैली, अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और असाधारण कलात्मक कौशल ने भारतीय सिनेमा, और खासकर कन्नड़ फिल्म उद्योग पर अमिट छाप छोड़ी है. उन्होंने अपने हर किरदार में बेजोड़ अभिनय और जान डाल दी है. एक महान कलाकार के लिए यह सचमुच एक बहुत ही योग्य सम्मान है.'
आखिर 5 महीने में ही क्यों हुआ बादशाह का तलाक? ईशा रिखी ने ‘बिग बॉस 20’ में खुद बता दी वजह
ADVERTISEMENT


