कवि कुमार विश्वास अपने बयानों को लेकर आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं. हाल ही में उनके कुछ बयान काफी चर्चाओं में रहे. इनमें से उनका एक बयान बाबा रामदेव के प्रोडेक्ट को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहा. जिसके बाद एक टीवी इंटरव्यू में बाबा रामदेव ने कुमार विश्वास के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.
ADVERTISEMENT
कुमार विश्वास ने दिया था ये बयान
हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान कुमार विश्वास ने बाबा रामदेव के प्रोडेक्ट पर तंज कसते हुए कहा था कि " मैंने नवरात्रि में उनका नमक खरीदा. वो अपना प्रोडक्ट ऐसे बचते हैं, अगर उसे न खरीदो तो सनातन से आपका इस्तीफा. नमक के पैकेट पर लिखा था, 25 लाख साल पुराने हिमालय से निकाला गया नमक. लोग भावुक हो जाते हैं और चित्र बनाने लगते हैं. लोग सोचते हैं बाबा कैसे चढ़े होंगे धोती ऊपर करके. कैसे फावड़े से नमक निकाला होगा. बालकृष्ण जी टोकरी लेकर पीछे खड़े होंगे और उस पैकेट पर लिखा होता है एक्सपायरी डेट 6 फरवरी."
रामदेव ने क्या प्रतिक्रिया दी
बाबा रामदेव ने कुमार विश्वास द्वारा दिए बयान पर टीवी9 चैनल के एक कार्यक्रम में प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “इनके पिता जी जब घर आते हैं तो इनको जुतियाते हैं. कहते हैं कि बाबा के बारे में उल्टा बोलना छोड़ दे, इनके माता-पिता मेरे परमभक्त हैं. ये जब मेरे सामने आते हैं तो प्रेम से मिलते हैं. अब कवि हैं और जब तक ये दो चार बातें छौंकेंगे नहीं तो इनका धंधा कैसे चलेगा.” इसके अलावा रामदेव ने कहा, “वो अतिउत्साही युवक हैं, माता सरस्वती की उन पर कृपा है, मैं उनसे नाराज नहीं. जो नाराज होते हैं वो महाराज नहीं होते.”
ADVERTISEMENT


