सोशल मीडिया पर वायरल बेबी मंकी ‘Punch’ को मिल गया घर! इस बड़े इंफ्लूएंसर ने करोड़ों में खरीदने का दे डाला ऑफर

Viral Baby Monkey: सॉफ्ट टॉय से लिपटा बेबी मंकी ‘Punch’ सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इंटरनेट स्टार बन गया है. अब एक बड़े इंफ्लूएंसर ने उसे करोड़ों रुपये में खरीदने की इच्छा जताई है, जिससे नई बहस छिड़ गई है.

वायरल बेबी मंकी
वायरल बेबी मंकी

न्यूज तक डेस्क

follow google news

Viral baby Money: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नन्हा सा 'बेबी मंकी' लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. उस मंकी का नाम है पंच. मां से बिछड़े इस सात महीने के मकाक की कहानी इतनी भावुक है कि लाखों लोग उसकी तस्वीरें और वीडियो देखकर खुद को उससे जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं.

Read more!

जापान के इचिकावा सिटी जू में रहने वाला पंच जन्म के तुरंत बाद अपनी मां से अलग हो गया था. मां ने उसे स्वीकार नहीं किया जिसके बाद जू के कर्मचारियों ने उसे अपने हाथों से पाला, लेकिन मां की कमी कहीं न कहीं बनी रही.

इसी खालीपन को भरने के लिए पंच एक स्टफ्ड ओरंगुटान सॉफ्ट टॉय से चिपका रहता है. वह उसे ऐसे पकड़ता है जैसे कोई बच्चा अपनी मां को पकड़ता है. यही तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो गईं. लोगों ने उसमें सिर्फ एक बंदर नहीं बल्कि एक बच्चे का अकेलापन देखा.

2 करोड़ की पेशकश से मचा हंगामा

पंच की वायरल कहानी ने तब नया मोड़ ले लिया जब ब्रिटिश-अमेरिकन इंफ्लुएंसर ट्रिस्टन टेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर उसका वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'यह बंदर किस चिड़ियाघर का है? मैं इसे खरीद लूंगा.'

ट्रिस्टन ने पंच को खरीदने के लिए 2,50,000 डॉलर यानी करीब 2 करोड़ रुपये की पेशकश कर दी. उनका यह पोस्ट दो दिनों में 5.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया और देखते ही देखते मामला अंतरराष्ट्रीय बहस का विषय बन गया. 

कौन है ट्रिस्टन टेट

ट्रिस्टन टेट अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल, महंगी कारों और प्राइवेट जेट वाले कंटेंट के लिए जाने जाते हैं. वे अक्सर अपने भाई एंड्रयू टेट के साथ वीडियो और पॉडकास्ट में नजर आते हैं. दोनों की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है और कई बार विवादों में भी रह चुके हैं.

सोशल मीडिया पर दो राय

ट्रिस्टन के ऑफर के बाद इंटरनेट दो हिस्सों में बंट गया. कुछ लोगों का कहना है कि अगर कोई उसे बेहतर जीवन देना चाहता है तो इसमें बुराई क्या है. वहीं कई लोग इसे गलत मान रहे हैं. उनका तर्क है कि एक जंगली जानवर को रेगुलेटेड जू सिस्टम से निकालकर निजी मालिक के पास देना नैतिक रूप से ठीक नहीं है.

हाल की वीडियो में पंच को अपने समूह के साथ घुलते-मिलते, एक बड़े बंदर से ग्रूमिंग कराते और दूसरे मकाकों के साथ खेलते हुए भी देखा गया है. इससे यह सवाल और गहरा हो गया है कि क्या उसे अपने प्राकृतिक सामाजिक माहौल से हटाना सही होगा?

ये भी पढ़ें: Amazon पर बंपर ऑफर, आधे से भी कम कीमत में मिल रहा है AC, फ्रिज और काफी कुछ

    follow google news