UP: रामगोपाल मिश्रा की हत्या के आरोपी सरफराज और फहीम का पुलिस एनकाउंटर... बहन रुखसार ने कर दिया बड़ा खुलासा!

बृजेश उपाध्याय

17 Oct 2024 (अपडेटेड: Oct 17 2024 4:08 PM)

यूपी पुलिस के एडीजी कानून-व्यवस्था अमिताभ यश ने बताया कि 'मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी है गोली. पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

NewsTak
तस्वीर: यूपी तक .
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

दो आरोपी सरफराज और फहीम को गोली लगी है.

point

ये आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे.

point

सरफराज की बहन रुखसार का बड़ा खुलासा.

उत्तर प्रदेश के बहराइच हिंसा के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए हैं. पुलिस ने एनकाउंटर के बाद घायल दो आरोपी सरफराज और फहीम के साथ कुल 5 को गिरफ्तार किया है. घायलों के पैर में गोली लगी है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी नेपाल भागने की फिराक में थे. 

Read more!

ध्यान देने वाली बात है कि 13 अक्टूबर को बहराइच के महाराजगंज में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन यात्रा के दौरान दो समुदायों में जबरदस्त के बीच विवाद हो गया. डीजे बजाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि बात गोलीबारी तक पहुंची. हिंसा में एक 22 साल के युवक रामगोपाल मिश्रा की गोली लगने से मौत हो गई. 

यूपी पुलिस के एडीजी क्राइम अमिताभ यश ने बताया कि 'मुठभेड़ में दो आरोपियों को लगी है गोली. पांच आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं. घायल होने वालों में  सरफराज और फहीम हैं.' ये वही सरफराज और फहीम हैं जिनके घर में बवाल हुआ था. ये दोनों अब्दुल हमीद के बेटे हैं. 

सरफराज की बहन ने किया बड़ा खुलासा?

इधर सरफराज की बहन रुखसार का एक वीडियो सामने आया है. इसमें वो कहती हुई दिख रही है कि बहराइच केवाना गंज की रहने वाली हूं.  पिता का नाम अब्दुल हमीद, भाई का नाम सरफराज अहमद और मोहम्मद फहीम है. उस दंगे के बाद 14 को एसटीएफ केवानागंज मेरे ससुराल पहुंची. उन्होंने तलाशी ली. जब वहां कोई नहीं मिला तो मेरे पति ओसामा और देवर शहिद को लेकर चले गए. उसके बाद से कोई अता पता नहीं है. 16 को खबर मिली कि धर्मकांटा से मेरे पिता और भाई को अरेस्ट किया गया है. उनके साथ 4 अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया गया है. उनका न थाने में पता चल रहा है और न ही कोई खोज-खबर है. पुलिस ने अरेस्ट भी नहीं दिखाया है. मुझे डर है कि उनका एनकाउंटर  न कर दिया जाए.