Kailash Vijayvargiya Emotional Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के ताजा रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव तय कर दिया है. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है. इस बड़ी जीत की खबर सामने आते ही पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े.
ADVERTISEMENT
‘आज की खुशी शब्दों में नहीं बता सकता’
रुझानों में बढ़त मिलने के बाद विजयवर्गीय ने कहा कि यह जीत उनके लिए बेहद खास है. उन्होंने इसे देश के लिए एक बड़ा तोहफा बताया और कहा कि इस पल को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. इस दौरान उन्होंने ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी और एम.के. स्टालिन पर भी तीखा हमला बोला.
38 मामलों का जिक्र, बताई अपनी पीड़ा
कैलाश विजयवर्गीय ने इस जीत को व्यक्तिगत रूप से भी अहम बताया. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ 38 मामले दर्ज किए गए, जिनमें गंभीर आरोप भी शामिल थे. उनका दावा है कि ये सभी मामले राजनीतिक वजहों से लगाए गए.
क्यों नहीं गए बंगाल चुनाव में?
उन्होंने खुलासा किया कि गिरफ्तारी के खतरे और वारंट जारी होने के कारण वह इस बार चुनाव प्रचार के लिए बंगाल नहीं जा सके. पार्टी नेतृत्व ने भी उन्हें किसी नए विवाद से बचने के लिए वहां जाने से मना किया था.
हरियाणा से बंगाल तक मजबूत रणनीति
कैलाश विजयवर्गीय को अमित शाह का करीबी और भरोसेमंद रणनीतिकार माना जाता है. 2014 में हरियाणा में पार्टी को सत्ता तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही. इसके बाद बंगाल में प्रभारी बनने पर उन्होंने संगठन को मजबूत किया.
बंगाल में बीजेपी के उभार की कहानी
2019 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बंगाल में 18 सीटें जीतकर बड़ा प्रदर्शन किया और वोट शेयर में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की. 2021 विधानसभा चुनाव में भले ही सत्ता नहीं मिली, लेकिन पार्टी 3 सीटों से बढ़कर 77 सीटों तक पहुंची. यही आधार अब बड़ी जीत में बदलता दिख रहा है.
ADVERTISEMENT


