पीठ पर गिटार था, AI कैमरे ने समझा बिना हेलमेट बैठा आदमी, काट दिया 500 का चालान

नागार्जुन

• 01:55 PM • 27 Sep 2026

बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे ने बाइक सवार की पीठ पर टंगे गिटार को पिलियन राइडर समझ लिया. सिस्टम ने बिना हेलमेट यात्रा करने के आरोप में 500 रुपये का चालान जारी कर दिया.

bengaluru
bengaluru
Google CTA

बेंगलुरु में AI आधारित ट्रैफिक सिस्टम की एक अजीब गलती सामने आई है. बाइक पर अकेले जा रहे एक शख्स की पीठ पर गिटार टंगा था. AI कैमरे ने गिटार को पिलियन राइडर समझ लिया. इसके बाद बिना हेलमेट पिलियन राइडर के नाम पर 500 रुपये का चालान जारी हो गया. मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वायरल हो गया.

Read more!

दरअसल, बेंगलुरु निवासी सौविक दत्ता अपनी पत्नी की स्कूटी से कहीं जा रहे थे. उन्होंने खुद हेलमेट पहन रखा था और पीठ पर गिटार टांग रखा था. दोपहिया पर उनके अलावा कोई दूसरा व्यक्ति मौजूद नहीं था. इसके बावजूद, बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस के AI कैमरे ने गिटार की बनावट को पिलियन राइडर मान लिया. जिसके बाद सीधे 500 रुपये का ई-चालान जारी कर दिया गया.

सोशल मीडिया पर शेयर की पूरी कहानी

सौविक दत्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना की जानकारी साझा की. उन्होंने बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए बताया कि वह अकेले बाइक चला रहे थे और गिटार उनकी पीठ पर था.

I was riding my wife's two-wheeler alone with my guitar slung on my back in Bangalore. @blrcitytraffic my wife received a traffic challan (notice no. 86202541) for "pillion riding without helmet". So much for AI based traffic violation detection! Pls revoke the challan #AISlop pic.twitter.com/fYCn9OoUNQ

— Souvik Dutta (@souvikonline) September 26, 2026

उन्होंने ट्रैफिक चालान का नंबर भी शेयर करते हुए AI आधारित ट्रैफिक वॉयलेशन डिटेक्शन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पुलिस से चालान वापस लेने की अपील की.

उनकी पोस्ट के बाद मामला तेजी से लोगों का ध्यान खींचने लगा. सोशल मीडिया यूजर्स ने AI सिस्टम की इस गलती पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ लोगों ने इसे तकनीक की मजेदार गलती बताया, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि अगर AI किसी व्यक्ति को गलत तरीके से ट्रैफिक उल्लंघन का दोषी मान ले तो उसकी जांच कौन करेगा.