August Car Discount Offers: नई SUV खरीदने का बेहतरीन मौका,मिल रही 2.5 लाख रुपये तक की छूट!

न्यूज तक डेस्क

14 Aug 2026 (अपडेटेड: Aug 14 2026 7:36 PM)

इस अगस्त नई SUV या कार खरीदने पर मिल रही है 2.5 लाख रुपये तक की भारी छूट! Honda Elevate, Tata Harrier, Grand Vitara और Thar Roxx पर मिलने वाले डिस्काउंट्स और ऑफर्स की पूरी लिस्ट यहां देखें.

NewsTak
कंपनियों दे रहीं अलग-अलग मॉडर्स पर ऑफर.
Google CTA

अगर आप इस महीने नई SUV या शानदार फैमिली कार घर लाने का मन बना रहे हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए बड़ी बचत की सौगात लेकर आया है. स्वतंत्रता दिवस और आने वाले फेस्टिव सीजन को देखते हुए ऑटो कंपनियों ने ग्राहकों के लिए डिस्काउंट्स और बेनेफिट्स का पिटारा खोल दिया है. इस समय कई लोकप्रिय SUVs पर 1 लाख रुपये से लेकर 2.45 लाख रुपये तक की भारी छूट मिल रही है. 

Read more!

किस SUV पर मिल रही है कितनी छूट? 

कंपनियां गाड़ियों की एक्स-शोरूम कीमतें सीधे घटाने के बजाय कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और स्क्रैपेज बेनेफिट्स के कॉम्बो ऑफर दे रही हैं. सबसे ज्यादा डिस्काउंट SUV और MUV सेगमेंट में देखने को मिल रहे हैं-  

  • Honda Elevate: इस SUV पर अगस्त महीने में सबसे ज्यादा 2.45 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं.
  • Tata Harrier EV: टाटा की इस लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV पर 2.25 लाख रुपये तक की तगड़ी बचत का मौका है.
  • Tata Safari : इसपर भी 2.25 लाख रुपये तक बचाने का मौका है. 
  • Maruti Suzuki Grand Vitara: इस कार पर ग्राहक 1.30 लाख रुपये तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं.
  • Mahindra Thar Roxx: महिंद्रा की इस दमदार SUV पर 1.20 लाख रुपये तक के बेनेफिट्स मिल रहे हैं.
  • Hyundai Creta: क्रेटा पर अलग-अलग ऑफर्स के जरिए 85 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है.
  • Kia Models: किआ की चुनिंदा गाड़ियों पर 75 हजार से 1 लाख रुपये तक के ऑफर्स उपलब्ध हैं.

इसके अलावा, टोयोटा और मारुति सुजुकी भी अपने हाइब्रिड और पेट्रोल मॉडलों पर आकर्षक डील्स पेश कर रही हैं. 

क्यों मिल रहा है इतना भारी डिस्काउंट? 

ऑटो एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फेस्टिव सीजन से ठीक पहले कार कंपनियों पर अपना पुराना स्टॉक (इन्वेंट्री) क्लियर करने का भारी दबाव है. बाजार में कई नए मॉडल्स और फेसलिफ्ट लॉन्च होने वाले हैं, जिसके चलते डीलर्स स्टॉक खाली करना चाहते हैं. SUV सेगमेंट में बढ़ते कॉम्पिटिशन की वजह से भी कंपनियां यह आक्रामक डिस्काउंट रणनीति अपना रही हैं. 

कार खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान 

अगर आप इस ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो शोरूम जाने से पहले कुछ जरूरी बातें समझ लें-  

  • स्टॉक और वेरिएंट: ये ऑफर्स मुख्य रूप से 2025 और 2026 मॉडल ईयर के चुनिंदा वेरिएंट्स (पेट्रोल, डीजल या हाइब्रिड) पर ही लागू हैं.
  • लोकेशन के अनुसार अंतर: डिस्काउंट की अंतिम राशि अलग-अलग शहरों और डीलर्स के हिसाब से भिन्न हो सकती है.
  • ऑन-रोड मोलभाव: बुकिंग से पहले इंश्योरेंस, एक्सेसरीज और अन्य कंपोनेंट्स पर डीलर से मोलभाव जरूर करें.

कुल मिलाकर, यदि आपका बजट तैयार है, तो फेस्टिव सीजन से पहले अपनी पसंदीदा SUV घर लाने का यह सबसे सही और किफायती मौका साबित हो सकता है. 

इनपुट: आदित्य राणा

2026 में 10 लाख रुपए के अंदर 5 बेहतरीन कारें, जानिए कार गुरु की खास पसंद और कार मेंटेनेंस के बेस्ट टिप्स