केंद्र सरकार ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपाल और उपराज्यपाल के पदों पर बड़े स्तर पर फेरबदल किया है. इस बदलाव के तहत कई मौजूदा राज्यपालों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ नए चेहरों को भी महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्त किया गया है.
ADVERTISEMENT
सबसे पहले बात करें दिल्ली की तो यहां के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का नया उपराज्यपाल बनाया गया है. वहीं उनकी जगह तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है.
इसी तरह हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को अब तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है. तेलंगाना के वर्तमान राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को नई जिम्मेदारी देते हुए महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
नागालैंड के राज्यपाल के बारे में भी जान लीजिए
इस फेरबदल में नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल बनाया गया है. वहीं सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन को बिहार के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
दूसरी ओर तमिलनाडु के राज्यपाल आर. एन. रवि को अब पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को फिलहाल तमिलनाडु के राज्यपाल के कार्यों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके अलावा लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
कुल मिलाकर, इन नियुक्तियों के जरिए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रशासनिक जिम्मेदारियों का नया संतुलन देखने को मिलेगा. सरकार का मानना है कि इन बदलावों से प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Delhi Weather: मार्च में ही मई जैसी तपिश! जानें अगले 7 दिनों का वेदर अपडेट
ADVERTISEMENT

