दिसंबर 2025 में साउथ की दुनिया में एक नए रिश्ते की शुरुआत हुई. कहानी है साउथ सिनेमा की क्वीन सामंथा रुथ प्रभु और मशहूर फिल्ममेकर राज निदिमोरू की. आज इस कपल की चर्चा इसलिए हो रही गई क्योंकि फैन्स पिछले कई दिनों से गैसिंग गेम खेल रहे थे ये कयास लगाकर कि क्या सामंथा प्रेग्नेंट है. इन सारे रूमर्स पर अब सामंथा का क्लियर जवाब आ गया है. चर्चित चेहरा के इस खास एपिसोड में आज जानिए सामंथा रुथ प्रभु की पूरी कहानी.
ADVERTISEMENT
कैसे शुरू हुई यह अटकलें?
सामंथा की प्रेगनेंसी को लेकर अटकलें तब लगनी शुरू हुई जब हाल में सामंथा चेन्नई पहुंचीं. वहां उन्होंने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री और सिनेमा के महासुपरस्टार थलापति विजय से एक बेहद खास मुलाकात की. ऑफ-स्क्रीन हुई इस बड़ी बैठक की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, पूरे साउथ इंडिया में खलबली मच गई. आम जनता समझ रही थी कि यह सिर्फ एक औपचारिक या बधाई मुलाकात है, लेकिन इस बैठक के तुरंत बाद, फिल्मी गलियारों में एक धीमी गुनगुनाहट शुरू हो गई.
दबी जुबान में चर्चा होने लगी कि क्या सामंथा के जीवन में कोई बहुत बड़ी खुशखबरी आने वाली है? फैन्स के मन में ये सवाल इस लिए उठे क्योंकि सामंथा मुख्यमंत्री थलापति विजय से मुलाकात के दौरान साड़ी पहने हुए पहुंचे, यानी पूरी तरह ढकी पोशाक. सोशल मीडिया पर नेटिजंस और फैंस ने इस बदलाव को तुरंत नोटिस किया और कयास लगाने शुरू कर दिए कि वह पारंपरिक साड़ी के जरिए अपने बेबी बंप को छुपाने (Conceal) की कोशिश कर रही हैं.
चर्चाओं के बीच नई तस्वीर ने किया धमाका!
अभी लोग थलापति विजय के साथ हुई उस बैठक के मायने निकाल ही रहे थे कि अचानक इंटरनेट पर एक और तस्वीर ने बड़ा धमाका कर दिया. यह तस्वीर सामंथा की नई फिल्म Maa Inti Bangaaram की सक्सेस पार्टी की थी. इस इवेंट में सामंथा ने एक बॉडी-फिटेड व्हाइट टॉप और ब्लू डेनिम पहना हुआ था. जैसे ही उनके केक काटने का वीडियो और तस्वीरें वायरल हुईं, फैंस की नजरें उनके व्हाइट टॉप पर टिक गईं. लोग सोशल मीडिया पर दावा करने लगे कि उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है. अफवाहों का बाजार गर्म हो गया और हर तरफ बस एक ही सवाल गूंजने लगा कि क्या इस व्हाइट टॉप के पीछे वाकई कोई छिपा हुआ राज है?
सामंथा ने खुद बताई खुशखबरी
खबर का खंडन तो हुआ नहीं. बल्कि सामंथा ने खबर कन्फर्म जरूर कर दी. आज कल सामंथा अपनी नई रिलीज हुई फिल्म Maa Inti Bangaaram को लेकर बिजी हैं. पहले तो फिल्म की डायरेक्टर बी.वी. नंदिनी रेड्डी ने मीडिया से कहा कि सामंथा की प्रेग्नेंसी एक बेहद खूबसूरत वक्त पर आई है. इसके बाद तो खुद सामंथा ने खबर पर मुहर लगा दी. सामंथा ने मुस्कुराते हुए साफ कह दिया कि अपनी मौजूदा कमिटमेंट्स पूरी करने के बाद वह जल्द ही मैटर्निटी लीव पर जा रही हैं जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है.
2025 में हुई थी सामंथा और राज की शादी
सामंथा और राज निदिमोरु का ये पहला बच्चा होगा. सामंथा और राज अपनी निजी जिंदगी में कई अप्स एंड डाउंस से गुजरे हैं. राज निदिमोरू उस हिट डायरेक्टर-राइटर जोड़ी का हिस्सा हैं जिन्हें हम राज और डीके के नाम से जानते हैं और द फैमिली मैन, गन्स एंड गुलाब्स, और फर्जी जैसी सीरीज इन्होंने बनाई हैं. दूसरी तरफ सामंथा हैं जो टैलेंट की पावरहाउस, जिन्होंने साउथ से लेकर हिंदी वेब सीरीज तक अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीता है. दोनों की शादी तो दिसंबर 2025 में हुई लेकिन चर्चा 2025 की शुरुआत से ही काफी होने लगी थी. कभी एक दूसरे का हाथ थामे, कभी कंधे पर सिर रखे और कभी खेल के मैदान में एक दूसरे को निहारते हुए दोनों की कई तस्वीरें सामने आईं, जिसके बाद दोनों के रिश्ते की अटकलें लगनी शुरू हुईं. इसके बाद दोनों को एक साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करते हुए देखा गया था.
सामंथा के लिए आसान नहीं था राज के साथ शादी का फैसला!
सामंथा के लिए फिर शादी के बंधन में बंधने का फैसला लेना आसान नहीं था. किसी से फिर दिल लगाना मुश्किल हो गया था. इसका कारण बना सामंथा का पहले रिश्ता, पहली शादी. सामंथा ने साल 2017 में साउथ सुपरस्टार नागार्जुन के बेटे और एक्टर नागा चैतन्य से शादी की थी. 2009 में फिल्म ये माया चेसावे की शूटिंग के दौरान ही दोनों ने डेट करना शुरू किया था और 7 साल बाद दोनों ने गोवा में क्रिश्चियन और साउथ इंडियन वेडिंग की थी. साल 2021 में दोनों ने एक दूसरे अलग होने का फैसला ले लिया. कहते हैं कि तलाक के बाद सामंथा ने अपनी पहली फिल्म के इनिशियल्स का टैटू भी अपर बैक से रिमूव कर दिया. इसके बाद सामंथा ने कभी अपने और नागा चैतन्य के तलाक पर बात नहीं की. लेकिन वो भावुक होती जरूर नजर आई.
वहीं चैतन्य ने 2024 में एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से शादी कर ली लेकिन इधर सामंथा बीमारी से लड़ाई लड़ रही थीं. उन्हें मायोसिटिस नाम की एक ऑटोइम्यून बीमारी हो गई, जिसमें इम्यून सिस्टम खुद के टिश्यू को नुकसान पहुंचाने लगता है. तलाक के एक साल बाद 2022 में सामंथा को मेंटल हेल्थ प्रोग्राम की सर्विस लॉन्च पर बुलाया गया, जहां उन्हें बताया कि मेंटल हेल्थ खराब रहने के दौरान उन्हें मरने तक के भी ख्याल आते थे.
कैसे हुई सामंथा की लाइफ में राज की एंट्री?
इन्ही सारे ख्यालों के बीच होती है राज निदिमोरु की सामंथा के लाइफ में एंट्री. इस कहानी की स्क्रिप्ट लिखनी साल 2020-21 में शुरू हुई थी. मौका था ब्लॉकबस्टर वेब सीरीज 'द फैमिली मैन सीजन 2' की शूटिंग का. सामंथा अपनी निजी जिंदगी के सबसे बड़े तूफान से गुजर रही थीं और खुद को पूरी तरह काम में झोंक चुकी थीं. सेट पर राज निदिमोरू उनके डायरेक्टर थे. राज ने सामंथा के भीतर छिपे दर्द को समझा और उन्हें 'राजी' के किरदार के रूप में स्क्रीन पर वो ताकत दी जिसने तहलका मचा दिया. काम के दौरान शुरू हुई यह जान-पहचान कब एक गहरी दोस्ती में बदल गई, इसका अंदाजा खुद इन दोनों को भी नहीं था.
'फैमिली मैन' के बाद इस दोस्ती में सस्पेंस तब बढ़ा जब दोनों को अक्सर मुंबई के अंधेरी और बांद्रा के रेस्टोरेंट्स में सीक्रेट डिनर डेट्स पर देखा जाने लगा. मीडिया जब भी सवाल पूछता, दोनों मुस्कुराकर कह देते- 'हम सिर्फ नए प्रोजेक्ट्स पर बात कर रहे हैं.' लेकिन असली खेल तो राज और डीके की अगली सीरीज 'सिटाडेल: हनी बनी' के सेट पर चल रहा था. वरुण धवन के साथ शूटिंग कर रही सामंथा को सेट पर गाइड करने के बहाने राज उनके और करीब आ गए. मुश्किल वक्त में राज का सामंथा के लिए एक मजबूत सहारा बनना ही इस प्यार की असली बुनियाद बना.
दुनिया कयास लगाती रही, गॉसिप्स के बाजार गर्म रहे, लेकिन इस जोड़ी ने अपने प्यार का ढिंढोरा नहीं पीटा. दिसंबर 2025 में दोनों ने कोयंबटूर के शांत और रूहानी ईशा फाउंडेशन में बेहद कम लोगों की मौजूदगी में सात फेरे लेकर सबको हैरान कर दिया. और अब, शादी के कुछ ही महीनों बाद यह लव स्टोरी अपने सबसे खूबसूरत मुकाम पर पहुंच चुकी है, जहां सामंथा और राज दिसंबर में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.
पढ़ाई के लिए नहीं थे पैसे, फिर भी नहीं मानी हार!
28 अप्रैल 1987 को चेन्नई में जन्मी सामंथा की मां तेलुगु और पिता मलयाली हैं. इनकी परवरिश दो बड़े भाईयों जोनथ और डेविड के साथ चेन्नई में हुई. सामंथा ने बी.कॉम से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है. सामंथा ने एक यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स से बात करते समय खुलासा किया था कि उनके माता-पिता के पास उनकी हायर एजुकेशन के लिए पैसे नहीं थे. कभी स्ट्रगल करने वाली सामंथा रुथ प्रभु आज साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं जो अपना चार्म हिंदी सिनेमा में भी दिखा चुकी हैं.
साल 2010 में सामंथा ने तेलुगू फिल्म ये माया चेसव से अपना डेब्यू किया था. इसी फिल्म से उनकी जिंदगी पलट गई, फिल्म हिट रही और सामंथा भी रातों रात स्टार बन गई. इसके बाद एक्ट्रेस ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. सामंथा आज एक कामयाब एक्ट्रेस हैं और इंडिपेंडेट भी लेकिन उनके लिए हालात हमेशा से ऐसे नहीं थे. एक वो दौर भी था जब एक्ट्रेस के पास उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए भी पैसा नहीं था, कई महीनों तक एक टाइम खाना खाया बहुत कुछ सहा. इन सब चीजों से निकलकर उन्होंने कामयाबी के इस मुकाम को छूआ है.
टेक करियर छोड़ राज ने चुना था फिल्मेकिंग का रास्ता!
राज के बारे में बात करें तो आंध्र प्रदेश के तिरूपति में जन्मे राज निदिमोरु ने SVU कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और इसके बाद वो अमेरिका चले गए. यहीं उनकी मुलाकात कृष्णा दासराकोथपल्ली यानी DK से हुई. दोनों ने साथ मिलकर टेक करियर छोड़कर फिल्मेकिंग की तरफ रूख मोड़ लिया. आज दोनों की जोड़ी अपनी फिल्मेकिंग के लिए मशहूर हैं. दोनों ने 2002 में एक शॉर्ट फिल्म शादी बनाने के साथ काम शुरू किया था. उनका साथ में पॉपुलर शो द फैमिली मैन है. राज ने सबसे पहले मनोज बाजपेयी के साथ द फैमिली मैन बनाई, जो सुपरहिट थी. इसका दूसरी सीजन भी ब्लॉकबस्टर रहा. इसमें सामंथा भी नजर आई थी. यहीं से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई. राज ने वरुण धवन और सामंथा के साथ सिटाडेल हनी बनी बनाई, ये भी दर्शकों ने खासा पसंद की थी. सीरीज के अलावा राज फिल्मों में भी एक्टिव हैं.
ADVERTISEMENT


