दुनिया की अग्रणी प्रोक्योरमेंट और सप्लाई मैनेजमेंट संस्था Chartered Institute of Procurement & Supply (CIPS) ने भारत में अपनी आधिकारिक शुरुआत का ऐलान कर दिया है. नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में CIPS ने CIPS इंडिया के लॉन्च की घोषणा की. यह कार्यक्रम Press Club of India में आयोजित किया गया, जिसमें इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञ और प्रोफेशनल्स भी मौजूद रहे.
ADVERTISEMENT
CIPS के CEO ने बताई भारत में लॉन्च की अहमियत
कार्यक्रम के दौरान CIPS के CEO Ben Farrell ने भारत में इस पहल की अहमियत पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि भारत में प्रोक्योरमेंट प्रोफेशनलिज्म को मजबूत करना और सप्लाई चेन लीडरशिप को विकसित करना बेहद जरूरी है. उन्होंने कहा कि भारत तेजी से वैश्विक अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और ऐसे में आधुनिक प्रोक्योरमेंट सिस्टम और प्रशिक्षित प्रोफेशनल्स की जरूरत पहले से ज्यादा बढ़ गई है.
GeM के साथ हुआ समझौता
इस कार्यक्रम के दौरान CIPS ने भारत सरकार के डिजिटल खरीद प्लेटफॉर्म Government e-Marketplace (GeM) के साथ एक महत्वपूर्ण MoU पर हस्ताक्षर किए. GeM की ओर से इस समझौते पर Satya Narayana Meena, अतिरिक्त CEO, ने हस्ताक्षर किए.
इस सहयोग का उद्देश्य भारत में सरकारी खरीद प्रणाली में बेहतर प्रथाओं को बढ़ावा देना, प्रोफेशनल ट्रेनिंग देना और क्षमता निर्माण को मजबूत करना है. इससे सार्वजनिक खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी.
AIMA के साथ भी हुआ साझेदारी समझौता
CIPS ने हाल ही में All India Management Association (AIMA) के साथ भी साझेदारी समझौता किया है. इस साझेदारी का उद्देश्य भारत में प्रोक्योरमेंट एजुकेशन, रिसर्च और प्रोफेशनल ट्रेनिंग को बढ़ावा देना है, ताकि नई पीढ़ी के प्रोफेशनल्स को वैश्विक मानकों के अनुरूप तैयार किया जा सके. विशेषज्ञों का मानना है कि CIPS इंडिया के लॉन्च से देश में सप्लाई चेन मैनेजमेंट और प्रोक्योरमेंट सेक्टर में काम करने वाले प्रोफेशनल्स के लिए नए अवसर पैदा होंगे.
ADVERTISEMENT


