सोने से भी महंगी है गाय के पेट की यह पथरी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे आपके होश!

गाय के शरीर में मिलने वाली एक दुर्लभ पथरी (Bezoar Stone) इन दिनों अपनी कीमत को लेकर चर्चा में है. यह पत्थर गाय के पेट में सालों की प्रक्रिया के बाद बनता है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग इतनी ज्यादा है कि इसकी कीमत लाखों रुपये तक पहुंच जाती है.

cow
cow

न्यूज तक डेस्क

follow google news

कुदरत की दुनिया भी बड़ी अजीब है. कभी-कभी जानवरों के शरीर में ऐसी चीजें मिल जाती हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में होती है. ऐसा ही कुछ गाय के मामले में भी है. क्या आप जानते हैं कि गाय के शरीर में मिलने वाली एक पथरी (Stone) आपको रातों-रात लखपति बना सकती है? जी हां, इसे विज्ञान की भाषा में 'बीज़ोर स्टोन' (Bezoar Stone) कहा जाता है और दुनिया के कई देशों में इसकी मांग सोने जैसी कीमती धातुओं से भी ज्यादा है.

Read more!

क्या है यह अनोखी पथरी और कैसे बनती है?

यह कोई आम पत्थर नहीं है, बल्कि गाय के पाचन तंत्र में धीरे-धीरे विकसित होने वाली एक ठोस गांठ है. जब गाय चारा चरती है, तो कभी-कभी बाल, घास के सख्त रेशे या अन्य बाहरी कण उसके पेट में चले जाते हैं. वक्त के साथ इन कणों पर कैल्शियम कार्बोनेट और कैल्शियम फॉस्फेट जैसे खनिजों की परतें चढ़ने लगती हैं. सालों की इस प्रक्रिया के बाद यह एक सख्त पत्थर का रूप ले लेता है.

लाखों में क्यों है इसकी कीमत?

इस पथरी के इतना महंगा होने के पीछे सबसे बड़ा कारण इसकी दुर्लभता है. यह हर गाय के शरीर में नहीं पाई जाती. Skyvetpharm.com के मुताबिक, पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों (Traditional Medicine) में इसका इस्तेमाल सदियों से होता आ रहा है. कुछ लोग इसे सौभाग्य का प्रतीक मानकर सजावट के तौर पर भी इक्ट्ठा करते हैं. यही कारण है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी मांग लगातार बनी रहती है.

कीमत किन बातों पर निर्भर करती है

विशेषज्ञों के मुताबिक बीज़ोअर स्टोन की कीमत कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे- पथरी का आकार, उसका वजन, उसकी शुद्धता और गुणवत्ता और बाजार में मांग. इसी कारण अलग-अलग ग्रेड के पत्थरों की कीमत भी अलग-अलग हो सकती है.

बाजार में कितनी हो सकती है कीमत

रिपोर्ट्स के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत गुणवत्ता के आधार पर तय होती है. अनुमानित कीमत  समय और बाजार की मांग के अनुसार बदल भी सकती है.

    follow google news