CNG Price Hike: पेट्रोल-डीजल के बाद अब दिल्ली में मंगलवार को CNG की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई है. आज सुबह 6 बजे से CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो का इजाफा किया गया है. बढ़ी हुई ये नई दरों के बाद अब राजधानी में CNG की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलो हो गई है. ईंधन की लगातार बढ़ रही कीमतों ने ऑटो, टैक्सी के साथ ही आम लागों के चिंता बढ़ा दी है.
ADVERTISEMENT
आपको बता दें कि दिल्ली में CNG की कीमतों में पिछले 12 दिनों के अंगर ये चौथी बढ़ोतरी है. इससे पहले भी बीते दिनों में कई बार कीमतों में इजाफा हो चुका है. लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते अब CNG वाहन चलाना भी लोगों के लिए महंगा पड़ने लगा है.
कब-कब बढ़ी CNG की कीमत
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद 15 मई को CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की वृद्धि की गई थी. इसके बाद 17 मई को फिर 1 रुपये प्रति किलो का इजाफा हुआ. 23 मई को भी कीमत में 1 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई थी. अब एक बार फिर आज 2 रुपये प्रति किलो दाम बढ़ा दिए गए हैं. ऐसे में 15 मई के बाद से अब तक CNG के दाम 6 रुपये तक बढ़ा दिए हैं.
ऑटो और टैक्सी चालकों की बढ़ी परेशानी
CNG की कीमतों में अचानक हुई इस बढ़ोतरी की मुख्य वजह वैश्विक तेल और गैस संकट के चलते घरेलू स्तर पर बढ़ती लागत को माना जा रहा है. बढ़ती लागत का असर अब सीधे आम लोगों की जेब पर दिखाई देने लगा है. बता दें कि दिल्ली-NCR में ऑटो, टैक्सी, स्कूल वैन और निजी कारों में सबसे ज्यादा CNG का इस्तेमाल किया जाता है. लगातार बढ़ती कीमतों से सबसे ज्यादा असर कमर्शियल वाहन चालकों पर पड़ रहा है. ऑटो-रिक्शा चालकों का कहना है कि बार-बार बढ़ते दामों से उनकी रोजाना की कमाई प्रभावित हो रही है.
किराया बढ़ने की भी आशंका
ऑटो और टैक्सी यूनियनों का कहना है कि बढ़ती लागत के कारण आजीविका चलाना मुश्किल होता जा रहा है. उनका मानना है कि अगर इसी तरह कीमतें बढ़ती रहीं तो आने वाले दिनों में यात्रा और माल ढुलाई का किराया भी बढ़ सकता है.
ADVERTISEMENT


