Ajinkya Shinde CJP: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदर्शन की अनुमति न मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए करीब 150 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है. इस बीच, सीजेपी (CJP) फाउंडर अभिजीत दिपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और ध्रुव राठी समेत कई बड़े नाम पुलिस हिरासत में ले लिए गए हैं. गिरफ्तारी से ठीक पहले सामने आए एक वीडियो ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है.
ADVERTISEMENT
अभिजीत दिपके का प्री-रिकॉर्डेड वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर पुलिस की कार्रवाई के बीच सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस प्री-रिकॉर्डेड वीडियो में अभिजीत दिपके साफ तौर पर कह रहे हैं कि अगर आप यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि वह यानी अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका गिरफ्तार हो चुके हैं. उन्होंने अपने समर्थकों को संदेश देते हुए कहा है कि उनके बाद अब इस पूरे मूवमेंट को अजिंक्य शिंदे आगे बढ़ाएंगे. ऐसे में हर किसी के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर यह नया चेहरा कौन है?
कौन हैं अजिंक्य शिंदे, जिन्हें सौंपी गई है बड़ी जिम्मेदारी
अजिंक्य शिंदे सीजेपी के नेशनल ऑर्गनाइजेशन इंचार्ज हैं. वे लंबे समय से अभिजीत दिपके के बेहद करीबी सहयोगियों में शामिल रहे हैं. वे मूल रूप से महाराष्ट्र के अलीबाग के रहने वाले हैं. अजिंक्य शिंदे की संगठन में मजबूत पकड़ मानी जाती. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले वे आम आदमी पार्टी (AAP) की महाराष्ट्र टीम में सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. जानकारी के अनुसारअजिंक्य ने अपनी एक अच्छी-खासी कॉर्पोरेट नौकरी से इस्तीफा दे दिया और पूरी तरह से राजनीति व सामाजिक बदलाव के काम में जुट गए.
ADVERTISEMENT


