Breaking: ईरान के खिलाफ युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप ने War ब्रेक लेते हुए दिया बड़ा इशारा, इधर ईरान बोला- हमारी चेतावनी के बाद पीछे हटे

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ युद्ध पर 'वॉर ब्रेक' लेते हुए सैन्य हमले को 5 दिनों के लिए टालने का बड़ा ऐलान किया है. वहीं ईरान ने दावा किया है कि उसकी कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिका पीछे हटा है. क्या मिडिल ईस्ट में टल जाएगा बड़ा युद्ध?

NewsTak
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान.

न्यूज तक डेस्क

follow google news

मिडिल ईस्ट में जारी भारी तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला और राहत भरा फैसला लिया है. ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा विभाग (Pentagon) को निर्देश दिया है कि ईरानी पावर प्लांट्स और उनके ऊर्जा ढांचे पर होने वाले किसी भी सैन्य हमले को फिलहाल पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए. यह फैसला अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में हुई 'बेहद सकारात्मक' बातचीत के बाद लिया गया है. 

Read more!

ट्रुथ सोशल पर ट्रंप का बड़ा एलान 

राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' के जरिए इस कूटनीतिक सफलता की जानकारी दी. उन्होंने लिखा, "ईरान के साथ पिछले दो दिनों में बेहद सकारात्मक और उत्पादक बातचीत हुई है. हमारा उद्देश्य मिडिल ईस्ट में जारी टकराव का पूर्ण और स्थायी समाधान निकालना है."

5 दिनों का 'होल्ड' और कूटनीतिक चर्चा 

ट्रंप ने दावा किया कि दोनों देशों के बीच तनाव खत्म करने को लेकर गंभीर और विस्तृत चर्चा चल रही है, जो पूरे सप्ताह जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि इसी सकारात्मक रुख को देखते हुए रक्षा विभाग को हमले रोकने का निर्देश दिया गया है. जानकारों का मानना है कि अगर यह बातचीत सफल रहती है, तो यह वैश्विक अर्थव्यवस्था और तेल की कीमतों के लिए एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है. 

इधर ईरान का आ गया जवाब- हमारी चेतावनी के बाद पीछे हटे

डोनाल्ड ट्रंप के इस ऐलान के तुरंत बाद ईरान का भी रिएक्शन आ गया है. ईरान का दावा है कि कड़ी चेतावनी के बाद डोनाल्ड ट्रंप पीछे हट गए हैं. ईरान ने ये धमकी दी थी कि यदि अमेरिका ने उनके ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर कोई हमला किया, तो वह पूरे क्षेत्र के ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाएगा. इस चेतावनी के बाद ट्रंप पीछे हट गए. 

अमेरिका की 30 दिन की मोहलत पर ईरान का पलटवार, क्या फिर महंगा होगा पेट्रोल?
 

    follow google news