Facebook Creator Fast Track: सोशल मीडिया की दुनिया में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच Facebook ने कंटेंट क्रिएटर्स को आकर्षित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने Creator Fast Track नाम से नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जिसका मकसद YouTube, Instagram और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म्स के पॉपुलर क्रिएटर्स को Facebook पर लाना है.
ADVERTISEMENT
3 महीने तक गारंटीड कमाई
इस प्रोग्राम की सबसे बड़ी खासियत है कि Facebook क्रिएटर्स को 3 महीने तक गारंटीड पेमेंट देगा. कंपनी के मुताबिक, क्रिएटर्स को शुरुआत से मेहनत नहीं करनी पड़ेगी, बल्कि उनकी एलिजिबल रील्स को ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे उनकी ग्रोथ तेजी से होगी.
फॉलोअर्स के हिसाब से कमाई
Facebook ने कमाई का भी मॉडल बताया है, जिसके अनुसार, 1 लाख फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को 1000 डॉलर (करीब ₹83,000) प्रति माह, 10 लाख (1 मिलियन) फॉलोअर्स वाले क्रिएटर्स को 3000 डॉलर (करीब ₹2.5 लाख) प्रति माह मिलेगा.
3 महीने का सपोर्ट मिलेगा
फेसबुक के क्रिएटर प्रोडक्ट वीपी यायर लिवने के मुताबिक, अक्सर क्रिएटर्स को लगता है कि नए प्लेटफॉर्म पर कम्युनिटी बनाना मुश्किल काम है, इसी हिचकिचाहट को दूर करने के लिए यह प्रोग्राम लाया गया है. खास बात यह है कि इस प्रोग्राम के तहत आने वाले एलिजिबल क्रिएटर्स को फेसबुक की सामान्य मॉनटाइजेशन शर्तों (जैसे न्यूनतम फॉलोअर्स की सीमा) को पूरा करने का इंतजार नहीं करना होगा. उन्हें तुरंत कमाई के टूल्स का एक्सेस मिल जाएगा. 3 महीने का सपोर्ट पीरियड खत्म होने के बाद भी फेसबुक उनकी रीच बढ़ाता रहेगा ताकि उनकी ऑडियंस बनी रहे.
कंटेंट को लेकर भी फेसबुक ने काफी लचीला रुख अपनाया है. क्रिएटर्स को फेसबुक के लिए अलग से या नया कंटेंट बनाने की मजबूरी नहीं है. वे अपने दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर हिट हो चुके पुराने वीडियो या रील्स को भी यहां शेयर कर सकते हैं.
पिछले साल 25 हजार करोड़ किया पे
फेसबुक ने जानकारी दी है कि पिछले साल उसने अपने मॉनटाइजेशन प्रोग्राम के जरिए क्रिएटर्स को 3 बिलियन डॉलर (लगभग 25 हजार करोड़ रुपये) का भुगतान किया है, जो पिछले सालों के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है. अब इस नए प्रोग्राम से कंपनी अपनी इस ग्रोथ को और तेज करना चाहती है.
ADVERTISEMENT


