'नहाते हुए का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल...' दृश्यम फिल्म जैसे हत्याकांड में आरोपी दंपति पकड़े गए पता चला असली 'झोल'

ब्रिजेश दोशी

14 Jul 2026 (अपडेटेड: Jul 14 2026 8:23 PM)

Gujarat News: गुजरात के गांधीनगर में कथित ब्लैकमेलिंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है. युवक की हत्या के बाद गिरफ्तार दंपति ने पूछताछ में ऐसा खुलासा किया जिसने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. अब पुलिस टूटे मोबाइल की तलाश में जुटी है, जिससे कई अहम राज खुल सकते हैं.

Gujarat News (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Gujarat News (प्रतीकात्मक तस्वीर)
Google CTA

Gujarat Drishyam style murder case: गुजरात के गांधीनगर में 'दृश्यम फिल्म' जैसा हत्याकांड हो गया. हत्या की ये कहानी हूबहू फिल्म जैसी भले न हो पर हत्या का मोटिव वही है. इस कहानी ने तब टर्न ले लिया जब पकड़े गए पति-पत्नी ने ये कह दिया कि उन्होंने जिस वीडियो की वजह ये ये सब किया है उसे कभी देखा भी नहीं था. पुलिस के लिए बड़ी चुनौति तब हो गई जब आरोपी दंपति ने ये कहा कि उन्होंने मृतक का मोबाइल तोड़ दिया. अब पुलिस मृतक का मोबाइल खोज रही है.

Read more!

क्या है पूरा मामला?

ये कहानी गांधीनगर जिले के कलोल के एक गांव का है. यहां एक शख्स अपने पत्नी और तीन बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रहा था. शख्स इलेक्ट्रिक का काम करता था. एक दिन उसने पत्नी को किसी के साथ फोन पर कुछ बातें करते हुए पकड़ लिया. बातें नॉर्मल नहीं थी. बातें सुन पति को इस बात की तसल्ली हो गई कि उसकी पत्नी का किसी के साथ चक्कर चल रहा है. जब पति ने आपत्ति की तो विवाद के हालात बन गए. मामला बढ़ा तो पत्नी ने अपबीती बता दी.

गाव के युवक के पास वीडियो और ब्लैकमेलिंग का खेल

महिला ने बताया कि जिस 20 साल के हार्दिक से वो बात कर रही थी वो उसे अक्सर ब्लैकमेल करता है. ये सब वो लोक-लाज के भय से करती है. महिला ने पति को बताया कि एक दिन हार्दिक ने नहाते हुए उसका वीडियो बना लिया. अब इस आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देता है और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाता है. आरोपी ये भी कहता है कि यदि उसने मना किया तो वीडियो वायरल कर देगा. महिला ने ये बात किसी को नहीं बताई और आरोपी के दबाव में आ गई.

आरोपी की डिमांड बढ़ती गई...महिला परेशान हो गई

इधर युवक रुकने का नाम नहीं ले रहा था. वो आए दिन महिला को फोन कर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बनाता था. युवक को पता नहीं था कि महिला के पति को भी सब पता चल गया है. वो जब भी महिला के घर के सामने से गुजरता तो उसे देखकर मुस्कुराता और इशारे करता था. महिला के पति को ये सब काफी नागवार गुजर रहा था. उसका खून खौल रहा था. वो दिन रात इसी के बारे में सोचता रहता था.

युवक के परिजनों के पास जाने की तैयारी

इधर महिला और उसके पति ने मन बनाया कि युवक के परिजनों के पास जाएंगे और उसकी गंदी हरकतों के बारे में बताएंगे. फिर वे ये सोचकर नहीं गए कि बात फैल जाएगी. पता नहीं युवक के परिजन उल्टे आरोप न लगाने लगे. इससे गांव-समाज में भारी बदनामी होगी. पत्नी के साथ गंदा काम करने वाला युवक सरेआम घूम रहा था. ये सब देख पति का खून खौलता रहता था. एक दिन उसने युवक को जान से मारने की योजना बना ली.

हत्या की योजना में पत्नी ने दिया साथ

महिला ने युवक को फोन कर अपने घर बुलाया. बोली- पति काम पर जा रहा है. बच्चे स्कूल चले गए हैं. घर में कोई नहीं है. युवक ने अपने परिजनों से परबतपुरा में ज़मीन देखने जाने की बात कहकर निकला और वो सीधे महिला के घर के तरफ आया. उसने देखा कि महिला का पति काम पर निकल रहा है. जैसे ही उसने देखा कि अब घर पर कोई नहीं है तो वो घर में घुस गया. इधर महिला का पति ताक में था. जैसे युवक को घर में घुसते देखा तो पीछे से वो भी गया.

युवक खाट पर सोकर अंतरंग बातें कर रहा था

युवक खाट पर लेटकर महिला से अंतरंग बातें कर रहा था. इतने में उसका पति आ गया. उसने आव देखा न ताव और महिला के दुपट्‌टे से युवक का गला घोंट दिया. इस दौरान महिला ने भी पति का साथ दिया. उसने युवक का दोनों हाथ पकड़ लिया. युवक की मौत हो गई या नहीं इसकी तसल्ली के लिए उसने बिजली के तार से फिर गला घोंटा. शव को प्लाटिक के बोरे में डालकर घर में ताला लगाकर बच्चों के स्कूल गए. बच्चों को स्कूल से लेकर वे उनके ननिहाल गए. वहां से वे दोनों भागने की फिराक में थे. तभी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

जिस वीडियो के डर से इतना सब हुआ उसे महिला ने देखा भी नहीं था

पुलिस ने आरोपी दंपति से पूछताछ शुरू की तो पता चला कि जिस नहाते हुए वीडियो के नाम पर महिला को कथित रूप से ब्लैकमेल किया जा रहा था उसने उसे कभी देखा भी नहीं था. वहीं दंपति ने ये भी बताया कि युवक की हत्या के बाद उसका मोबाइल तोड़कर उन्होंने फेंक दिया है. इधर पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर ले लिया है और मोबाइल फोन की खोजबीन कर रही है.