Manjalpur Assembly Bypoll Result 2026 LIVE: गुजरात के वडोदरा जिले की सबसे हाई-प्रोफाइल मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती शुरू हो गई है. यहां पहले राउंड की काउंटिंग भी पूरी हो गई है. इसमें बीजेपी के सतेंद्र पटेल को 3,178 वोट मिले हैं. वहीं कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 1,578 वोट हासिल हुए हैं. इसके साथ ही 144 लोगों ने NOTA का बटन दबाया है.
आपको बता दें कि इस बार का मुकाबला बेहद दिलचस्प और सीधा माना जा रहा है. सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने वडोदरा नगर निगम के पूर्व पार्षद सतीश पटेल को मैदान में उतारा है. वहीं कांग्रेस ने गुजरात कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पर दांव खेला है.आपको बता दें कि यह सीट बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद खाली हुई थी, जिसके बाद यहां उपचुनाव कराया गया.
मांजलपुर उपचुनाव के राउंड-दर-राउंड रुझान, EVM के ताजा आंकड़े और हर छोटे-बड़े अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ इस LIVE ब्लॉग में
- 09:02 AM • 03 Aug 2026
Manjalpur Result Today LIVE: पहले राउंड में ही बीजेपी ने बनाई बढ़त, शुरुआती रुझानों ने बढ़ाया सस्पेंस
Manjalpur Bypoll Result Live: मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के पहले राउंड की गिनती पूरी हो गई है. पहले राउंड में बीजेपी के सतेंद्र पटेल को 3,178 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 1,578 वोट हासिल हुए हैं. वहीं, NOTA के पक्ष में 144 वोट पड़े हैं.
- 09:00 AM • 03 Aug 2026
Manjalpur Assembly Bypoll Result 2026 LIVE: काउंटिंग सेंटर पर कड़ी सुरक्षा
Datia Bye Election Result Live: दतिया विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दिन काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पूरे परिसर में सुरक्षा बल तैनात हैं और उनकी निगरानी में मतगणना की प्रक्रिया जारी है.
- 08:37 AM • 03 Aug 2026
Manjalpur Assembly Bypoll Result 2026 LIVE: मांजलपुर विधानसभा सीट पर 2022 में बीजेपी ने बनाया था बड़ा रिकॉर्ड, क्या इस बार भी दो
Manjalpur Result Today LIVE: मांजलपुर विधानसभा सीट पर साल 2022 के चुनाव में बीजेपी के योगेश पटेल ने जीत दर्ज की थी. उनके निधन के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया है. यह सीट लंबे समय से बीजेपी का मजबूत गढ़ रही है. साल 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनाव में योगेश पटेल लगातार विजयी रहे थे. वहीं, 2022 के चुनाव में बीजेपी ने इस सीट पर 1 लाख से अधिक वोटों की बढ़त हासिल की थी.
- 08:09 AM • 03 Aug 2026
Manjalpur Result Today LIVE: मांजलपुर में किसकी होगी जीत? बीजेपी-कांग्रेस की सीधी टक्कर पर टिकी सबकी नजर
Manjalpur Assembly Bypoll Result 2026 LIVE: गुजरात के मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे मकरपुरा स्थित भवंस स्कूल में शुरू होगी. 30 जुलाई को हुए मतदान में इस सीट पर 37.7 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई थी. अब मुकाबला बीजेपी के सतीश पटेल और कांग्रेस के भीखाभाई रबारी के बीच सीधी और कांटे की टक्कर का माना जा रहा है.
ADVERTISEMENT


