झारखंड में चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने सदन में साफ तौर पर कहा है कि परीक्षा में हुई गड़बड़ी की पूरी तरह से जांच की जाएगी और साथ ही छात्रों की कई मांगो को मान भी लिया गया है. सीएम ने इस मामले को लेकर विपक्ष और खास तौर पर बीजेपी पर जमकर निशाना साधते हुए कहा है कि, कुछ परजीवी लोग इस मामले में राजनीति कर रहे हैं. इसके अलावा सीएम ने परीक्षाओं में हुई गड़बड़ी को लेकर अपना पल्ला झाड़ते हुए यूपी और बिहार के लोगों को इसका जिम्मेदार ठहराया है. आइए विस्तार से जानते है पूरी बात.
ADVERTISEMENT
सोमवार को छात्रों ने निकाला था मार्च
झारखंड में पिछले कई दिनों से छात्र और नौकरी की तैयारी करने वाले युवा रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में प्रदर्शन कर रहे थे. इसी बीच सोमवार यानी 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा घेराव के लिए मार्च निकाला था, जिस दौरान पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई. पुलिस ने स्थिति को कंट्रोल करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और साथ ही वॉटर कैनन और आंसू गैस के गोले भी दागे. इस पूरे घटनाक्रम में कई छात्रों ने घायल होने का दावा किया तो वहीं पुलिस के मुताबिक 14 पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई है.
मंगलवार को हंगामे के बीच शुरू हुई सदन की कार्यवाही
बीते कल के प्रदर्शन और झड़प के बाद जब आज मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो जबरदस्त हंगामा देखने को मिला. भाजपा विधायक छात्रों पर बीते कल हुए लाठीचार्ज के मुद्दे पर सरकार को घेरने लगे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की. वहीं झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सीएम से छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर जवाब मांग. हंगामे के दौरान सदन को कई बार स्थगित भी करना पड़ा.
सीएम सोरेन ने यूपी और बिहार को ठहराया जिम्मेदार!
जैसे ही विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन के बोलने का वक्त आया तो उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने साफ कहा कि, इस मामले को लेकर कुछ लोग राजनीति कर रहे है. JPSC से लेकर CGL तक की परीक्षा को लेकर तरह-तरह की बात सदन में आ गई है और हमने छात्रों को आश्वासन दिया है की परीक्षाओं की जांच कराई जाएगी. जांच को लेकर सरकार की मंशा एकदम साफ है.
सीएम सोरेन ने आगे कहा कि, इस परीक्षा में जो गड़बड़ी हुई है जो उत्तर प्रदेश के लखनऊ की कंपनी और बिहार के लोगों ने मिलकर की है. उन्होंने आगे साफ कहा है कि, लखनऊ की जिस TDPL कंपनी ने झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया हम उन तमाम परीक्षाओं की जांच कराएंगे.
भाजपा पर भी साधा निशाना
अपने संबोधन के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि, बीजेपी हल्ला करते रहे, हम अपना काम करते रहेंगे. भैंस के सामने बीन बजाने से कोई फायदा नहीं. बीजेपी पहले गेरुआ पहनकर लोगों को गुमराह करती थी अब छात्रों के भेष में कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि, कल छात्रों ने और प्रशासन ने जो धैर्य का परिचय दिया वह अभूतपूर्व है.
छात्रों की मांच और सरकार की योजना
सीएम सोरेन ने कहा है कि, रिफॉर्म के लिए हमने छात्रों की अधिकतर बातें मान ली है. साथ ही और आने वाले दिनों में मांगों पर विचार पर सुधार किए जाएंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि, आईआईटी के एक्सपर्ट से बात करेंगे कि कैसे और अच्छे तरीके से परीक्षाएं आयोजित की जाए.
वहीं झारखंड विधानसभा की कार्यवाही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संबोधन के बाद अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई. सत्र का कल आखिरी दिन था लेकिन एक दिन पहले ही अनिश्चितकाल के लिए विधानसभा स्थगित कर दी गई. आपको बता दें कि 25 जुलाई से ही छात्र JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ी को लेकर प्रदर्शन कर रहे है और साथ ही इनकी CBI जांच की मांग कर रहे हैं.
रांची की सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच CJP के अभिजीत दीपके ने दिया समर्थन, कही ये बात!
ADVERTISEMENT


