NEET Reform Committee Name List: नीट परीक्षा में पेपर लीक की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की संपूर्ण परीक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने परीक्षा प्रणाली में बुनियादी और ढांचागत सुधारों के साथ-साथ तकनीकी बदलावों के लिए एक हाई-पावर्ड टास्क फोर्स गठित की है. इस कमेटी की कमान दिग्गज टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट नंदन नीलेकणि को सौंपी गई है. अब इस टास्क फोर्स में शामिल अन्य सभी प्रमुख दिग्गजों के नाम भी आधिकारिक रूप से सामने आ चुके हैं. ऐसे जानिए इस कमेटी में कौन कौन शामिल हैं.
ADVERTISEMENT
परीक्षा सुधार कमेटी में शामिल हुए ये बड़े नाम
NTA की परीक्षा प्रणाली को फुलप्रूफ बनाने के लिए इस टास्क फोर्स में विभिन्न क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स को जोड़ा गया है. इस समूह में पूर्व इसरो अध्यक्ष एस. सोमनाथ, पूर्व आईबी निदेशक तपन डेका, आईआईटी चेन्नई के निदेशक वी. कामाकोटी, पूर्व शिक्षा सचिव अनीता करवाल और लॉजिस्टिक्स विशेषज्ञ अमृत लाल मीणा शामिल हैं. ये सभी विशेषज्ञ मिलकर परीक्षा प्रणाली को आधुनिक और सुरक्षित बनाने पर काम करेंगे.
जानिए कौन हैं टास्क फोर्स के प्रमुख नंदन नीलेकणि
टास्क फोर्स की अगुवाई कर रहे नंदन नीलेकणि (नंदन मोहनराव निलेकणि) टेक्नोलॉजी क्षेत्र के जाने-माने उद्यमी, इन्फोसिस के सह-संस्थापक और आधार के जनक हैं. 2 जून 1955 को बेंगलुरु में जन्मे नीलेकणि ने आईआईटी बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की है. वे 1981 में इन्फोसिस की नींव रखने से लेकर कंपनी के सीईओ, एमडी और चेयरमैन रहे हैं. साल 2009 में उन्हें यूआईडीएआई (UIDAI) का पहला चेयरमैन बनाया गया, जहां उन्होंने 12 अंकों वाले दुनिया के सबसे बड़े पहचान तंत्र आधार प्रोजेक्ट का नेतृत्व किया. वे 2014 में बेंगलुरु दक्षिण सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं नंदन नीलेकणी... जिनके हाथों में सौंपी गई परीक्षा सुधारों की कमान, जानिए पूरी कहानी
ADVERTISEMENT


