Himanta Biswa Sarma vs Rahul Gandhi: राहुल ने स्टेज से दी धमकी, पूरा दिन क्यों हुए हिमंता-वाइफ ट्रेंड

राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शर्मा को जेल भेजने की चेतावनी दी है, जबकि पवन खेड़ा ने सीएम की पत्नी पर फर्जी पासपोर्ट और विदेशी संपत्ति के आरोप लगाए हैं. हिमंता ने इन आरोपों को फोटोशॉप्ड बताते हुए पवन खेड़ा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करने का ऐलान किया है.

राहुल गांधी
राहुल गांधी

निधि तनेजा

follow google news

असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में उबाल आ गया है. कांग्रेस और भाजपा के बीच जुबानी जंग अब निजी आरोपों और कानूनी धमकियों तक पहुँच गई है. एक ओर राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शर्मा को जेल भेजने की खुली चेतावनी दी है, तो दूसरी ओर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सीएम की पत्नी रिनिकी भुइयां शर्मा पर तीन देशों के पासपोर्ट होने का सनसनीखेज आरोप लगाया है.

Read more!

राहुल गांधी का तीखा हमला

असम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शर्मा पर जमकर प्रहार किया. राहुल ने कहा, "हिमंता आज जितना चाहे उछल-कूद कर लें, लेकिन एक दिन वे कांग्रेस के बब्बर शेरों के हाथ आएंगे. उस दिन वे हाथ जोड़कर असम की जनता और कांग्रेस नेताओं से माफी मांगेंगे, लेकिन माफी का कोई मतलब नहीं होगा. हम उन्हें उनके भ्रष्टाचार के लिए जेल में डालेंगे." राहुल ने हिमंता को देश का सबसे भ्रष्ट और सांप्रदायिक मुख्यमंत्री करार दिया.

पवन खेड़ा का 'पासपोर्ट बम' और ₹52,000 करोड़ का दावा

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा दावा करते हुए कहा कि हिमंता की पत्नी रिनिकी के पास यूएई, इजिप्ट और एंटीगुआ के पासपोर्ट हैं. खेड़ा ने आरोप लगाया कि शर्मा परिवार ने अमेरिका के 'टैक्स हेवन' इलाके व्योमिंग (Wyoming) में एक कंपनी के जरिए करीब 52,000 करोड़ रुपये जमा किए हैं. उन्होंने कुछ दस्तावेज और पासपोर्ट की तस्वीरें भी साझा कीं.

हिमंता और उनकी पत्नी का पलटवार: एआई और फोटोशॉप का घटिया खेल. मुख्यमंत्री हिमंता विश्वा शर्मा और उनकी पत्नी रिनिकी ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

सीएम का जवाब: हिमंता ने कहा कि साझा किए गए दस्तावेज 'मैनुपुलेटेड' और 'फोटोशॉप्ड' हैं. उन्होंने बताया कि पासपोर्ट पर सरनेम की स्पेलिंग गलत है और फोटो इंटरनेट से उठाई गई पब्लिक इमेज है.

मानहानि का केस: सीएम ने ऐलान किया कि वे अगले 48 घंटों के भीतर पवन खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मुकदमा दर्ज करेंगे.

पत्नी का तंज: रिनिकी भुइयां शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस की "तपस्या के साथ-साथ उनके एआई (AI) जनरेशन और फोटोशॉपिंग कौशल में भी कमी रह गई है." उन्होंने इसे काल्पनिक दस्तावेजों का घटिया प्रचार बताया. चुनाव से ठीक पहले इन आरोपों और कानूनी लड़ाई ने असम की राजनीति को पूरी तरह गरमा दिया है. अब यह मामला कोर्ट तक पहुँचने वाला है.

 

    follow google news