भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' में कितने आतंकी ढेर हुए...सामने आई नई जानकारी

NewsTak

07 May 2025 (अपडेटेड: May 7 2025 8:34 AM)

Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना की तीनों टुकड़ियों ने मिलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी कैंपों पर हवाई हमले किए गए.

NewsTak
Google CTA

Operation Sindoor: पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकियों पर बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना की तीनों टुकड़ियों ने मिलकर 'ऑपरेशन सिंदूर' चलाया. इस ऑपरेशन में पाकिस्तान के अंदर 9 आतंकी कैंपों पर हवाई हमले किए गए. खबरों के मुताबिक, इन हमलों में 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं.

Read more!

भारत सरकार ने कहा है कि इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पीओके में उन आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया, जहां भारत पर हमले की साजिश रची जा रही थी. वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हवाई हमले को 'डरपोक' बताया है.

पीएम मोदी ने देश से किया था वादा

पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी ने देश से वादा किया था कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा. उन्होंने कहा था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा. इसके लिए भारतीय सेना को पूरी छूट दी गई थी. 7 मई को करीब 1 डेढ़ बजे सुरक्षाबलों ने पीओके और पाकिस्तान में आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला किया.

खबरों के अनुसार, इन हमलों में अब तक 90 से ज्यादा आतंकी मारे गए हैं. मुरदीके में 30 आतंकियों को ढेर किया गया, जबकि दूसरे कैंपों में भी कई आतंकी मारे गए हैं.

किन-किन आतंकी ठिकानों पर हमला हुआ?

1. बहावलपुर - अंतर्राष्ट्रीय सीमा से ~100 किलोमीटर दूर. जैश-ए-मोहम्मद मुख्यालय. 

2. मुरीदके- सीमा से 30 किलोमीटर दूर, सांबा के सामने, 26/11 मुंबई हमलों से जुड़ा लश्कर-ए-तैयबा कैंप.

3. गुलपुर- नियंत्रण रेखा, पुंछ-राजौरी से 35 किलोमीटर दूर

4. सवाई (पीओजेके - तंगधार सेक्टर)-  पीओजेके के अंदर 30 किलोमीटर

5. बिलाल कैंप-  जैश लॉन्चपैड

6. कोटली कैंप - एलओसी से 15 किलोमीटर दूर, राजौरी के सामने

7. बरनाला कैंप- एलओसी से 10 किलोमीटर दूर, राजौरी के सामने

8. सरजल कैम्प- आईबी से 8 किमी, सांबा-कठुआ के सामने

9. महमूना कैम्प- आईबी से 15 किमी दूर, सियालकोट के पास