IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. यह सीरीज 22 जनवरी से कोलकाता में शुरू होगी. इसके बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी.
ADVERTISEMENT
सूर्यकुमार यादव कप्तान, अक्षर पटेल उप-कप्तान
भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई है, जबकि अक्षर पटेल को उप-कप्तान बनाया गया है. अक्षर का यह प्रमोशन चर्चा का विषय रहा, क्योंकि हालिया सीरीज में टीम में उप-कप्तान की कोई भूमिका नहीं थी. इससे पहले शुभमन गिल ने श्रीलंका सीरीज में यह जिम्मेदारी निभाई थी.
ऋषभ पंत टीम से बाहर, ध्रुव जुरेल की वापसी
इस सीरीज में ऋषभ पंत को जगह नहीं दी गई, जबकि ध्रुव जुरेल ने टीम में वापसी की है. पंत ने पिछली बार श्रीलंका दौरे पर टी20 मैच खेला था. जुरेल को बैकअप विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है, जबकि संजू सैमसन फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर रहेंगे.
मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी
अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने 14 महीने बाद टीम में वापसी की है. शमी आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप 2023 में खेलते नजर आए थे, जिसके बाद वह सर्जरी के कारण टीम से बाहर थे. अब वह फिर से टीम का हिस्सा बनकर अपनी तेज गेंदबाजी का जलवा दिखाने को तैयार हैं.
5 खिलाड़ी टीम से बाहर
साउथ अफ्रीका दौरे पर टीम का हिस्सा रहे पांच खिलाड़ी—रमनदीप सिंह, जितेश शर्मा, विजयकुमार वैशाक, यश दयाल, और आवेश खान इस सीरीज से बाहर कर दिए गए हैं. इनमें से कुछ ने अफ्रीका दौरे पर एक भी मैच नहीं खेला था.
स्पिनर्स का बोलबाला
भारतीय पिचों को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने चार स्पिन गेंदबाजों को टीम में जगह दी है. अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, और रवि बिश्नोई को स्क्वॉड में शामिल किया गया है. इनमें से अक्षर और सुंदर बैटिंग में भी योगदान दे सकते हैं, जिससे टीम का संतुलन मजबूत नजर आ रहा है.
टीम इंडिया स्क्वॉड
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल (उप-कप्तान), हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).
भारत दौरे पर इंग्लैंड का शेड्यूल
- पहला टी20: 22 जनवरी - कोलकाता
- दूसरा टी20: 25 जनवरी - चेन्नई
- तीसरा टी20: 28 जनवरी - राजकोट
- चौथा टी20: 31 जनवरी - पुणे
- पांचवां टी20: 2 फरवरी - मुंबई
वनडे सीरीज
ADVERTISEMENT


