पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश में भारत को कौन करता है ज्यादा पसंद? ताजा सर्वे में हुआ खुलासा!

सुबोध कुमार

• 02:24 PM • 14 Aug 2026

Pew Research Survey for India: पाकिस्तान और बांग्लादेश में भारत को लेकर लोगों की राय कितनी अलग है? प्यू रिसर्च सेंटर के 36 देशों में किए गए ताजा सर्वे में बड़ा खुलासा हुआ है. पाकिस्तान में सिर्फ 7% लोगों ने भारत के प्रति सकारात्मक राय जताई, जबकि बांग्लादेश में 42% लोगों की राय भारत के पक्ष में रही. जानिए श्रीलंका, अमेरिका, ब्रिटेन समेत अन्य देशों में भारत को लेकर लोगों की क्या राय है.

Pew Research India Survey
भारत को लेकर 36 देशों की सकारात्मक राय में पाकिस्तान सबसे नीचे है
Google CTA

सन 1947 में देश का बंटवारा हो गया. पाकिस्तान बना तो लेकिन उसके नींव में घृणा और द्वेष का गारा भर गया. आज बंटवारे को 79 साल हो गए है. दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधर नहीं पाएं. ताऊपर 1971 में भारत-पाक की लड़ाई में पाकिस्तान के दो टुकड़े हो गए. अब भारत के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और बांग्लादेश को लेकर कभी रिश्तों में हल्की मिठास तो कभी तल्खी देखने को मिल ही जाती है. इन सबके बीच एक सवाल सबसे के जेहन में रहता है कि क्या पाकिस्तान और बांग्लादेश में भारत को पसंद करने वाले लोग भी है?

Read more!

इस सवाल का जवाब एक ताजा सर्वे के आंकड़ों ने दे दिया है. प्यू रिसर्च सेंटर ने एक 36 देशों में एक सर्वे किया है, जिसमें पाकिस्तान भारत के प्रति सबसे ज्यादा नेगेटिव राय रखने वाला देश में सबसे टॉप रहा है. आंकड़ों के मुताबिक, केवल 7% पाकिस्तानी ही भारत के प्रति पॉजिटिव राय रखते हैं. विस्तार से जानिए पूरी सर्वे रिपोर्ट.

पाकिस्तान या बांग्लादेश कौन करता है भारत को ज्यादा पसंद?

प्यू रिसर्च ने 9 फरवरी से 13 मई, 2026 तक 36 देशों में इस सर्वे को किया है. सर्वे के आंकड़ों के मुताबिक, भारत के पक्ष में 45% लोग सकारात्मक दिखें, तो वहीं 41% लोग की राय नकारात्मक रही. लेकिन सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में केवल 7 फीसदी लोगों ने ही सकारात्मक राय दिखाई, जबकि 91 फीसदी लोगों ने नकारात्मक राय रखी. वहीं बांग्लादेश में 42% लोग भारत के प्रति सकारात्मक दिखाई दिए. साथ ही पड़ोसी देश श्रीलंका में भारत को लेकर सबसे ज्यादा 79% सकारात्मक राय दिखी.

भारतीय पाकिस्तानियों को कितना करते है पसंद?

इस सर्वे के मुताबिक, जब भारत के लोगों से पाकिस्तान को लेकर सवाल किया गया तो केवल 8% लोगों ही सकारात्मक दिखे और नेगेटिव राय के पक्ष में 78% लोग दिखाई दिए. इसके अलावा दोनों देश के लोग एक-दूसरे को खतरा भी मानते है. 54% भारतीय को लगता है कि पाकिस्तान उनके लिए सबसे बड़ा खतरा है तो वहीं 43% पाकिस्तानी भारत को अपना खतरा मानते है.

दुनिया में भारत को सबसे कम पसंद करने वाला देश कौन?

प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों में भारत के प्रति सकारात्मक राय रखने की लिस्ट में श्रीलंका 79% के साथ टॉप पर है, तो वहीं 7% के साथ पाकिस्तान सबसे नीचे है. इसके अलावा, केन्या और ब्रिटेन(UK) के 70% लोगों में भारत के लिए पॉजिटिव राय दिखाई दी. साथ ही जर्मनी में 63%, इजराइल में 60%, जापान में 55%, US में 45%, वेस्ट बैंक और पूर्वी यरुशेलम में 18% और तुर्की में 15% लोगों ने भारत की ओर सकारात्मक राय दिखाई.